फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president Joe Biden reversed Donald Trumps decision to ban Chinese apps like Tiktok and WeChat

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के टिकटॉक और वीचैट जैसे चीनी एप्स पर रोक के फैसले को जो बाइडन ने पलटा

Thu, 10 Jun 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 10 Jun 2021 02:46 AM IST
सार

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें टिकटॉक और वीचैट समेत कई चीनी एप्स पर ट्रंप द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
US president Joe Biden reversed Donald Trumps decision to ban Chinese apps like Tiktok and WeChat
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : twitter.com/JoeBiden

विस्तार

व्हाइट हाउस ने टिकटॉक और वीचैट जैसे चीनी एप्स को प्रतिबंधित करने के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलट दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन अब खुद इन एप की समीक्षा कर कोई फैसला लेगी।

विज्ञापन


बाइडन ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें टिकटॉक और वीचैट समेत कई चीनी एप्स पर ट्रंप द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को रद्द कर दिया गया। अब अमेरिका की वाणिज्य सचिव चीनी कंपनियों के स्वामित्व वाले इन एप्स की जांच करेंगी कि क्या इनसे अमेरिकी डाटा गोपनीयता या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा हो सकता है। अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता हैं।

विज्ञापन


बता दें, अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को एक और बड़ा झटका दिया था। ट्रंप ने चीन की आठ सॉफ्टवेयर ऐप से लेनदेन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए थे। इसमें वीचैट पे और जैक मा के एंट ग्रुप का अलीपे भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी ऐप चीनी कंपनियों से जुड़े हुए थे। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इनके जरिए उपयोगकर्ताओं का डाटा चीन की सरकार तक पहुंच रहा था। यह आदेश 45 दिन के बाद प्रभावी होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि इस संबंध में बाइडन प्रशासन से किसी तरह की चर्चा नहीं की गई थी। 

प्रशासन का कहना था कि जिन एप पर पाबंदी लगाई गई थी वो बड़ी संख्या में डाउनलोड किए जाते थे, जिसका मतलब है कि करोड़ों यूजर्स की जानकारी को लेकर खतरा हो सकता था। 

टिकटॉक पर पाबंदी लगाने के फैसले पर लगा थी रोक
इससे पहले भी अमेरिका ने चीनी एप पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। इसमें बाइटडांस का वीडियो एप टिकटॉक शामिल था। हालांकि, अमेरिकी कोर्ट ने शार्ट वीडियो मेकिंग एप टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को रोक दिया था।  बता दें कि भारत ने भी अब तक 224 चीनी एप्स को बैन कर दिया है, जिसका अमेरिकी प्रशासन और सांसदों दोनों ने स्वागत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed