फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden got relief in classified docs misuse case described as elderly man with poor memory

Classified Documents Case: 'बाइडन ने जानबूझकर गोपनीय दस्तावेज रखे, पर वह दोषी नहीं', विशेष अधिवक्ता का दावा

Fri, 09 Feb 2024 11:27 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 09 Feb 2024 11:27 AM IST
सार

एक विशेष वकील ने एक रिपोर्ट में कहा कि बाइडन ने एक निजी नागरिक के रूप में गोपनीय दस्तावेजों का जानबूझकर दुरुपयोग किया है। फिर भी वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि राष्ट्रपति को दोषी ठहराना मुश्किल होगा क्योंकि वह कमजोर याददाश्त वाले बुजुर्ग हैं। 

विज्ञापन
US President Joe Biden got relief in classified docs misuse case described as elderly man with poor memory
Joe Biden - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में कुछ ही महीनों में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवार जीतने के लिए अपनी-अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडन को एक बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में बाइडन को गोपनीय दस्तावेजों के दुरुपयोग मामले में किसी भी गलत काम से बरी कर दिया गया है। हालांकि, डेमोक्रेट को अच्छे इरादे वाले, कमजोर याददाश्त वाले बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में चित्रित करके सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया।

विज्ञापन


अमेरिका के एक विशेष वकील ने पांच नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले एक रिपोर्ट में कहा कि बाइडन ने एक निजी नागरिक के रूप में गोपनीय दस्तावेजों का जानबूझकर दुरुपयोग किया है। फिर भी वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि राष्ट्रपति को दोषी ठहराना मुश्किल होगा क्योंकि वह कमजोर याददाश्त वाले बुजुर्ग हैं। 
विज्ञापन


345 पन्नों की रिपोर्ट
विशेष वकील की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाइडन ने साल 2017 तक उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा देने के बाद अफगानिस्तान में सैन्य और विदेश नीति से संबंधित गुप्त दस्तावेज रखे थे। विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट हर ने अपनी 345 पन्नों की रिपोर्ट में 81 साल के बाइडन को 'कमजोर याददाश्त वाला एक बुजुर्ग व्यक्ति' बताया। हालांकि, इस पर राष्ट्रपति ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकारों से कहा कि उनकी याददाश्त ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से अधिक समय तक चली जांच
रिपोर्ट एक साल से अधिक समय तक चली जांच के बाद जारी की गई थी। यह जांच 2022-23 से बाइडन के घर और पूर्व निजी कार्यालय में पाई गई फाइलों से संबंधित थी। रिपोर्ट में पहली बार खुलासा किया गया है कि दस्तावेजों को टॉप सीक्रेट के रूप में वर्गीकृत किया गया था। फाइलों में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मामलों के बारे में बाइडन की प्रविष्टियों वाली नोटबुक शामिल थीं, जिनमें संवेदनशील खुफिया सूत्रों और तरीकों को शामिल किया गया था।

वकील ने कही ये बात
रिपोर्ट में बाइडन की आलोचना की गई है कि उन्होंने अपनी याद के लिए एक नोटबुक में कुछ संवेदनशील बातें एक घोस्ट राइटर से लिखवाई हैं। हर ने कहा, 'हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि बाइडन अपराधी नहीं है। क्योंकि साल 2017 में घोस्ट राइटर के साथ रिकॉर्ड किए गए साक्षात्कार और 2023 में विशेष वकील के कार्यालय के साथ उनके साक्षात्कार के दौरान बाइडन की याददाश्त काफी कमजोर थी। 
 
उन्होंने कहा, 'हमारी जांच में उनका सहयोग, जिसमें सरकार को यह रिपोर्ट करना शामिल है कि अफगानिस्तान के दस्तावेज उनके डेलावेयर गैरेज में हैं, संभवत: कुछ ज्यूरी सदस्यों को यह विश्वास दिलाएगा कि उन्होंने जानबूझकर काम करने के बजाय एक निर्दोष गलती की है।'

विशेष वकील की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति को फाइलों के गलत संचालन के लिए दोषी ठहराना मुश्किल होगा क्योंकि बाइडन संभवतः खुद को एक जूरी के सामने एक सहानुभूतिपूर्ण, अच्छी व्यवहार वाले और खराब याददाश्त वाले बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में पेश करेंगे, जैसा उन्होंने हमारे साथ हुए एक साक्षात्कार के दौरान किया था। 

हर ने कहा, 'जब हमने पूछताछ की थी तो बाइडन की याददाश्त बहुत बदतर थी। उन्हें याद नहीं था कि वह कब उपराष्ट्रपति बने थे। पूछताछ के पहले दिन वह भूल गए थे कि उनका कार्यकाल कब समाप्त हुआ था (अगर यह 2013 था-मैं उपराष्ट्रपति कबसे नहीं हूं?) और दूसरे दिन भूल गए जब उनका कार्यकाल शुरू हुआ (2009 में, क्या मैं अभी भी उपराष्ट्रपति हूं?)। उन्हें  यहां तक याद नहीं था कि उनके बेटे ब्यू की मृत्यु हो गई।'

हर ने कहा कि जब अफगानिस्तान के साथ हुई बहस के बारे में पूछा गया तब भी उनकी याददाश्त धुंधली दिखाई दी, जो कभी उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। अन्य बातों के अलावा, उन्होंने गलती से कहा कि जनरल कार्ल ईकेनबेरी के साथ उनकी राय का वास्तविक मतभेद था, जबकि वास्तव में ईकेनबेरी एक सहयोगी थे, जिन्हें बाइडन ने बराक ओबामा को अपने थैंक्सगिविंग मेमो में अनुमोदन से याद किया था।

बाइडन पर मंडरा रहा कानूनी संकट दूर
बाइडन फिर से डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद बाइडन के ऊपर मंडरा रहा कानूनी संकट दूर हो गया है। आखिरकार वह चुनाव लड़ सकेंगे। वहीं दूसरी ओर, ट्रंप व्हाइट हाउस से बेदखल होने के बाद बड़ी मात्रा में गुप्त दस्तावेजों को हटाने के लिए आपराधिक मुकदमे का सामना कर रहे हैं और जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने से इनकार कर रहे हैं।

बेटे की मौत की तारीख तक याद नहीं
हालांकि, बाइडन को बूढ़ा और कमजोर याददाश्त वाले शख्स के रूप में बताना उनके अभियान के लिए एक झटका है। वकील रॉबर्ट हूर ने कहा कि राष्ट्रपति को इतनी कमजोर मानसिक क्षमताओं वाला पाया गया कि उन्हें बराक ओबामा सरकार में अपने उप राष्ट्रपति पद की तारीखें और 2015 में अपने बेटे ब्यू की कैंसर से मौत की तारीखें तक याद नहीं है।

राष्ट्रपति पद के लिए अनुपयुक्त
वहीं, प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन और अन्य शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं ने रिपोर्ट को परेशान करने वाला करारा देते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए अनुपयुक्त थे। उन्होंने कहा, 'क्लासिफाइड जानकारी के दुरुपयोग के लिए जवाबदेह ठहराए जाने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से ओवल ऑफिस के लिए अयोग्य है।'


बाइडन रिपोर्ट से खुश
डेमोक्रेटिक पार्टी की बैठक में जो बाइडन ने रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि वह यह देखकर खुश हैं कि रिपोर्ट में इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि उन पर कोई आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जांच में पाया गया कि उन्होंने ट्रंप के खिलाफ पूरी तरह से सहयोग किया था, जिन्होंने शीर्ष गुप्त दस्तावेजों को वापस करने से इनकार कर दिया और न्याय में बाधा डाली। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्होंने आठ और नौ अक्तूबर को विशेष वकील को पांच घंटे के इंटरव्यू की परमिशन दी थी।

बाइडन ने कहा, 'अब यह मामला बंद हो गया है।' उन्होंने अपनी याददाश्त के बारे में की गई टिप्पणी पर कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed