फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden explains decision to quit White House race news in hindi

US: आखिर क्यों जो बाइडन ने लिया अचानक राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने का फैसला, चार दिन बाद बताई वजह

Thu, 25 Jul 2024 08:05 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 25 Jul 2024 08:05 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पांच नवंबर को दोबारा राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करने और व्हाइट हाउस की दौड़ के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन करने के बाद देश को पहली बार संबोधित किया। 
 

विज्ञापन
US President Joe Biden explains decision to quit White House race news in hindi
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप, जबकि डेमोक्रेट्स की तरफ से अब कमला हैरिस मैदान में हैं। दोनों प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चार दिन पहले यानी रविवार को जो बाइडन ने चुनावी दौड़ से बाहर होने का एलान कर सबको चौंका दिया था। इसके बाद सवाल उठने लगे थे कि क्या राष्ट्रपति ने रिपब्लिकन के दबाव में आकर यह फैसला लिया है। हालांकि, अब बाइडन ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह इस कार्यालय का सम्मान करते हैं, लेकिन वह अपने देश से अधिक प्यार करते हैं।

विज्ञापन


मैं इस पद का सम्मान...
जो बाइडन ने ओवल ऑफिस के ऐतिहासिक संबोधन में दोबारा राष्ट्रपति बनने की अपनी दावेदारी खत्म करने के अपने फैसले के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैं इस पद का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपने देश से ज्यादा प्यार करता हूं।' 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने पांच नवंबर को दोबारा राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करने और व्हाइट हाउस की दौड़ के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन करने के बाद देश के नाम अपने पहले संबोधन में कहा, 'लोकतंत्र की रक्षा करना किसी भी पद से ज्यादा महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'यह हमारे लोगों के बारे में'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अमेरिकी लोगों के लिए काम करने से ताकत और खुशी मिलती है। मगर हमारे संघ को परिपूर्ण बनाने का यह कार्य मेरे बारे में नहीं है। यह आपके, आपके परिवार और आपके भविष्य के बारे में है। यह हमारे लोगों के बारे में है।'

अपने राजनीतिक करियर के अंत को चिह्नित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि देश का लोकतंत्र मतदाताओं के हाथों में है। 80 वर्षीय नेता ने कहा, 'दुनिया में कहीं और ऐसा नहीं हो सकता कि स्क्रैंटन, पेनसिल्वेनिया और क्लेमोंट, डेलावेयर में सामान्य रूप से जन्म लेने वाला हकलाने वाला बच्चा एक दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में ओवल ऑफिस में बैठे। लेकिन मैं यहां हूं।'

उन्होंने अमेरिकी लोगों के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना दिल और आत्मा देश को दी है और बदले में उन्हें कई बार आशीर्वाद मिला है।

बाइडन नहीं छोड़ेंगे पद
ओवल कार्यालय में अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि कार्यकाल के छह महीने बचे हैं। इस दौरान उनका राष्ट्रपति के रूप में अपना काम करने पर ध्यान केंद्रित होगा। उन्होंने रिपब्लिकन और डोनाल्ड ट्रंप की उन मांगों को सिरे से नकार दिया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वर्तमान राष्ट्रपति पद पर बने रहने में सक्षम नहीं हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।


बाइडन ने कहा कि वह परिवारों के लिए लागत कम करने, अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों की रक्षा करने, घृणा चरमपंथ और राजनीतिक हिंसा को संबोधित करने पर काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध को समाप्त करने, बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने और मध्य पूर्व में शांति लाने के प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed