फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden calls Trump supporters garbage, sparks Republican backlash news in hindi

US: 'देश के आधे हिस्से को...', राष्ट्रपति बाइडन द्वारा ट्रंप के समर्थकों को कूड़ा बताने पर भड़की रिपब्लिकन

Wed, 30 Oct 2024 10:44 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 30 Oct 2024 10:44 AM IST
सार

कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप की एक रैली में एक कॉमेडियन ने प्यूर्टो रिको की तुलना कचरे के द्वीप से की थी। इसी पर बाइडन ने प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों की तुलना कचरे से की। 

विज्ञापन
US President Joe Biden calls Trump supporters garbage, sparks Republican backlash news in hindi
बाइडन बनाम ट्रंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है। ऐसे में इस आखिरी हफ्ते में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन उम्मीदवार यानी कमला हैरिस तथा डोनाल्ड ट्रंप चुनावी तैयारी में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जैसे-जैसे इस साल के राष्ट्रपति पद के चुनाव पास आ रहे वैसे-वैसे प्रचार-प्रसार जमकर किया जा रहा है। इस बीच, उपराष्ट्रपति हैरिस का समर्थन कर रहे मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप के समर्थकों की तुलना कूड़े से कर दी। इससे एक और नया विवाद खड़ा हो गया।

विज्ञापन


'प्यूर्टो रिको की तुलना कचरे के द्वीप से की'
दरअसल, कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप की एक रैली में एक कॉमेडियन ने प्यूर्टो रिको की तुलना कचरे के द्वीप से की थी। इसी पर बाइडन ने प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों की तुलना कचरे से की। राष्ट्रपति ने मंगलवार को लातिन मतदाताओं के एक अभियान को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मैं जो एकमात्र कचरा वहां देख रहा हूं, वह उनके समर्थक हैं। लातिन अमेरिकी लोगों को शैतानी बताना अनुचित है। यह हमारे द्वारा किए गए हर काम और हमारे द्वारा किए गए हर काम के बिल्कुल उलट है।'
विज्ञापन


बाइडन का पलटवार
उन्होंने कहा, 'ट्रंप की रैली में एक शख्स ने व्यूर्टो रिको को कूड़े का तैरता हुआ द्वीप कहा था। खैर मैं आपको बता दूं कि मैं प्यूर्टो रिकान को नहीं जानता, जिसे मैं जानता हूं या एक प्यूर्टो रिको, जहां से मैं आता हूं, मेरे गृह राज्य डेलावेयर में अच्छे, सभ्य, सम्माननीय लोग हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप और समर्थकों ने की निंदा
बाइडन की टिप्पणी पर रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रुबियो ने पेन्सिलवेनिया के एलेनटाउन में हजारों ट्रंप समर्थकों के सामने यह मुद्दा उठाया। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इसकी निंदा की और इसे भयानक करार दिया। उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति की तुलना हिलेरी क्लिंटन की टिप्पणियों से की, जिसमें उन्होंने 2016 में ट्रंप के कुछ समर्थकों को घृणित कहा था। ट्रंप ने कहा, 'आपको हिलेरी को याद रखना होगा। उन्होंने समर्थकों को घृणित कहा था। मुझे लगता है कि 'कचरा' इससे भी बदतर है।'

राष्ट्रपति ने दी सफाई
इसके बाद बाइडन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी बात को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'आज मैंने मैडिसन स्क्वायर गार्डन रैली में ट्रंप के समर्थक द्वारा प्यूर्टो रिको के बारे में की गई घटिया बयानबाजी को कचरा बताया था। यह एकमात्र ऐसा शब्द है, जिसे मैं इसे बताने के लिए इस्तेमाल करने का सोच सकता हूं। लातिन अमेरिकी लोगों को शैतानी बताना अनुचित है। मैं बस इतना ही कहना चाहता था। उस रैली में की गई टिप्पणियां यह नहीं दर्शातीं कि हम एक देश के रूप में कौन हैं।'

क्या बोले जेडी वेंस?
ट्रंप के रनिंग मेट तथा ओहायो सीनेटर जेडी वेंस ने इसे घटिया बताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत घटिया है। कमला हैरिस और उनके बॉस जो बाइडन देश के आधे हिस्से पर हमला कर रहे हैं। इसके लिए कोई बहाना नहीं है। मुझे उम्मीद है कि अमेरिकी इसे खारिज कर देंगे।'


ट्रंप के प्रचार अभियान की राष्ट्रीय प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप को लातिन, अश्वेत मतदाताओं, यूनियन कार्यकर्ताओं, कानून प्रवर्तन अधिकारियों, सीमा गश्ती एजेंटों और सभी धर्मों के अमेरिकियों का समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस, टिम वॉल्ज और बाइडन ने इन महान अमेरिकियों को फासीवादी, नाजी और अब कचरा बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed