{"_id":"634a4aafdb1efa09b448a53f","slug":"us-president-joe-biden-attacks-pakistan-calls-it-most-dangerous-nation-in-the-world-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"US President: बाइडन ने पाकिस्तान को बताया दुनिया का सबसे खतरनाक देश, परमाणु हथियारों का जिक्र कर लगाए ये आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US President: बाइडन ने पाकिस्तान को बताया दुनिया का सबसे खतरनाक देश, परमाणु हथियारों का जिक्र कर लगाए ये आरोप
Sat, 15 Oct 2022 05:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 15 Oct 2022 05:14 PM IST
सार
बाइडन लगातार दक्षिणपंथी देशों में लोकतंत्र की गिरती स्थिति पर बयान देते रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पाकिस्तान, इटली और हंगरी पर निशाना साधा।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के लिए एक फंड जुटाने के कार्यक्रम के दौरान बाइडन ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक करार दिया। इतना ही नहीं बाइडन ने इटली और हंगरी जैसे देशों पर भी निशाना साधा।
गौरतलब है कि बाइडन लगातार दक्षिणपंथी देशों में लोकतंत्र की गिरती स्थिति और रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन के समर्थन करने वाले देशों पर बयान देते रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इन तीन देशों को घेरा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि इस देश ने बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार जुटा रखे हैं।
बाइडन के बयान से पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका
बाइडन के इस बयान की टाइमिंग काफी अहम है। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा अमेरिका में थे। यहां उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्री के साथ कई और नेताओं से मुलाकात भी की थी। माना जा रहा था कि बाजवा की यह मुलाकात अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों के लिए अहम साबित होगी। हालांकि, अब बाइडन के इस बयान से एक बार फिर अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्तों में पड़ी दरार सामने आ गई है।
विज्ञापन
रूस से अच्छे रिश्तों की वजह से हंगरी को लताड़ा
हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का काफी करीबी माना जाता है। इसे लेकर बाइडन ने खतरा जताते हुए कहा, "आप दुनियाभर में जारी चर्चाओं को देखें, खासकर लोकतंत्र के क्या मायने हैं, इस मुद्दे पर। लेकिन जब आप हंगरी को देखते हैं, जो कि एक नाटो का सदस्य है। मैं आपको उसके लोकतंत्र के बारे में बताकर बोर कर सकता हूं।"
अमेरिकी राजदूत तलब
पाकिस्तान ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया है। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शनिवार को कहा कि हमने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से देश की परमाणु क्षमता के बारे में दिए गए बयान के बाद अमेरिकी राजदूत को तलब करने का फैसला किया है।