फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden about peace deal with Hamas israel gaza war

Gaza War: युद्ध विराम की संभावनाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बोले, सौदा अभी हमास के पास; पढ़ें खबर

Wed, 06 Mar 2024 05:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2024 05:09 AM IST
सार

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जारी संबंधों के सवाल पर उन्होंने कहा जैसे पहले थे आज भी वैसे ही हैं। बता दें, बीच में खबरें आईं थीं कि नेतन्याहू और बाइडन के बीच संबंधों में कुछ खटपट हुई है लेकिन बाइडन ने उन खबरों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
US President Joe Biden about peace deal with Hamas israel gaza war
Joe Biden - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध को पांच माह पूरे हो गए हैं। दुनिया के अधिकांश देश युद्ध विराम के लिए समझौते का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि बंधकों से जुड़ा सौदा अभी हमास के हाथों में हैं। उन्होंने कहा कि हमें कुछ दिनों में पता चल जाएगा कि क्या हमास सौदे को स्वीकार करता है या नहीं। बाइडन का कहना है कि हम चाहते हैं कि युद्धविराम हो क्योंकि कुछ दिनों में रमजान शुरू होने वाला है। ऐसे में इस्राइल और हमास के बीच युद्ध बहुत खतरनाक हो सकता है। 

विज्ञापन

गाजा में मदद के लिए काम कर रहे हैं
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जारी संबंधों के सवाल पर उन्होंने कहा जैसे पहले थे आज भी वैसे ही हैं। बता दें, बीच में खबरें आईं थीं कि नेतन्याहू और बाइडन के बीच संबंधों में कुछ खटपट हुई है लेकिन बाइडन ने उन खबरों को खारिज कर दिया है। क्या अमेरिका गाजा में सहायता के लिए इस्राइल पर दवाब डाल रहे हैं, इस सवाल पर बाइडन ने कहा कि हम दोनों साथ में काम कर रहे हैं। हम गाजा में और अधिक मदद मुहैया कराने के लिए साथ काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दावा किया गया कि आतंकियों ने हमलों के दौरान कई इस्राइली महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने यहां तक की शवों को भी नहीं बख्शा और शवों के साथ भी दुष्कर्म किया। यूएन की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने आशंका जताई है कि क्या पता अभी भी बंधकों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा हो। प्रमिला के पास इन सभी आरोपों से संबंधित स्पष्ट और ठोस सबूत हैं। बता दें, पैटन ने विशेषज्ञों की टीम के साथ फरवरी की शुरुआत में ढाई सप्ताह के लिए इस्राइल और वेस्ट बैंक का दौरा किया था। इस दौरान जांच में टीम को कई स्थानों पर ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे साफ होता है कि यहां यौन हिंसा हुई थी, जिसमें दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म दोनों शामिल है। पैटन ने बताया कि यौन हिंसा मुख्यत: तीन जगह पर हुई है। पहली- नोवा संगीत समारोह स्थल और उसके आसपास के इलाकों में, दूसरा- रोड 232 पर और तीसरा किबुत्ज रीम में। टीम के लोगों ने यात्रा के दौरान हिंसा पीड़ित लोगों और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात भी की और पांच हजार तस्वीरें और 50 घंटे की सीसीटीवी फुटेज भी देखी। टीम ने रिहा हुए बंधकों से भी बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed