फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president election survey tells indian american attachment democrats declining donald trump getting support

US: भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं का डेमोक्रेटिक पार्टी से हो रहा मोहभंग, सर्वे में खुलासा- ट्रंप के लिए बढ़ा समर्थन

Mon, 28 Oct 2024 11:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 28 Oct 2024 11:12 AM IST
सार

सर्वेक्षण के अनुसार, पंजीकृत भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं में से 61 प्रतिशत कमला हैरिस को वोट देने की योजना बना रहे हैं, जबकि 32 प्रतिशत ट्रम्प को वोट देने का इरादा रखते हैं। 

विज्ञापन
US president election survey tells indian american attachment democrats declining donald trump getting support
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका में रहने वाले भारतीय अमेरिकी लोगों को परंपरागत तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थक माना जाता है। हालांकि अब एक नए सर्वे में खुलासा हुआ है कि भारतीय अमेरिकी लोगों का डेमोक्रेटिक पार्टी से मोहभंग हो रहा है और कई भारतीय अमेरिकी अब डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं। रिसर्च और एनालिटिक्स फर्म YouGov के साथ मिलकर कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस सेंटर द्वारा एक सर्वे किया गया है, जिसे '2024 इंडियन-अमेरिकन एटीट्यूड्स' नाम दिया गया है।
विज्ञापन


भारतीय अमेरिकी मतदाताओं में बढ़ रही ट्रंप की लोकप्रियता 
सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय मूल के अमेरिकी मतदाता डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बार भारतीय अमेरिकी मतदाताओं में रिपब्लिकन पार्टी के लिए समर्थन में भी बढ़ोतरी देखी गई है। कई लोग इस बार ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं। यह सर्वे 18 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच 714 भारतीय-अमेरिकी नागरिकों के साथ किया गया था। सर्वेक्षण में त्रुटि का कुल मार्जिन +/- 3.7 प्रतिशत है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के अनुसार, पंजीकृत भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं में से 61 प्रतिशत कमला हैरिस को वोट देने की योजना बना रहे हैं, जबकि 32 प्रतिशत ट्रम्प को वोट देने का इरादा रखते हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, 2020 के मुकाबले ट्रंप को वोट देने के इच्छुक भारतीय अमेरिकियों की हिस्सेदारी में मामूली बढ़ोतरी हुई है। 67 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी महिलाएं कमला हैरिस को वोट देने का इरादा रखती हैं, जबकि 53 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि वे हैरिस को वोट देने की योजना बना रहे हैं। वहीं 22 प्रतिशत महिलाएं ट्रंप को वोट देने का इरादा रखती हैं, जबकि 39 प्रतिशत पुरुष उनके लिए मतदान करने की योजना बना रहे हैं। डेमोक्रेट पार्टी के समर्थक भारतीय अमेरिकी नागरिकों का कहना है कि वे रिपब्लिकन पार्टी के अल्पसंख्यकों के प्रति रुख, गर्भपात और ईसाई धर्म की सर्वोच्चता वाली सोच से सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के सबसे प्रभावशाली समुदायों में से एक भारतीय समुदाय
संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय मूल के 52 लाख से अधिक लोग रहते हैं। 2022 के आंकड़ों के आधार पर, अमेरिका में लगभग 26 लाख पात्र भारतीय-अमेरिकी मतदाता हैं। भारतीय अमेरिकियों की औसत घरेलू आय लगभग 153,000 अमेरिकी डॉलर है, जो देश के अन्य समुदायों की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। भारतीय-अमेरिकी दृष्टिकोण सर्वेक्षण (IAAS) के आंकड़ों में कहा गया है कि पंजीकृत भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं में से 96 प्रतिशत इस नवंबर के चुनावों में मतदान करने की संभावना रखते हैं। भारतीय-अमेरिकी अब संयुक्त राज्य अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा अप्रवासी समूह हैं। समुदाय की तीव्र जनसांख्यिकीय वृद्धि, राष्ट्रपति चुनाव में कांटे की टक्कर और भारतीय अमेरिकियों की उल्लेखनीय व्यावसायिक सफलता के कारण भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक काफी अहम बनकर उभरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed