फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president election donald trump kamala harris debate rules explained

US: ट्रंप से मुकाबले को पांच दिनों से होटल में रहकर तैयारी कर रहीं कमला हैरिस, जानिए क्या होंगे बहस के नियम

Sun, 08 Sep 2024 11:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 08 Sep 2024 11:56 AM IST
सार

ट्रंप और कमला हैरिस की बहस के दौरान जब किसी भी नेता के बोलने की बारी आएगी तो उन्हें ही बोलने की इजाजत होगी और दूसरे नेता का माइक्रोफोन बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
US president election donald trump kamala harris debate rules explained
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार अब अपने आखिरी दौर में प्रवेश कर रहा है। कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अभी तक कांटे की टक्कर चल रही है और चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पलड़ा किसी के भी पक्ष में बैठ सकता है। यही वजह है कि अब सभी की निगाहें 10 सितंबर को दोनों नेताओं के बीच होने वाली पहली और संभवतः आखिरी बहस पर लगी हैं। अमेरिकी ब्रॉडकास्टर एबीसी इस बहस का आयोजन कर रहा है। यकीनन इस बहस में जिस भी नेता के तर्क बेहतर होंगे, तो चुनाव नतीजे उसके पक्ष में जाने की संभावना है। तो आइए जानते हैं इस बहस के नियम और अन्य अहम बातें-
विज्ञापन


कब और कहा होगी ट्रंप और हैरिस की बहस
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस की बहस मंगलवार यानी 10 सितंबर को फिलाडेल्फिया स्थित नेशनल कॉन्सटिट्यूशन सेंटर में रात करीब 9 बजे आयोजित की जाएगी। इस बहस का लाइव प्रसारण किया जाएगा और बहस के दौरान कोई भी दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे। बहस की मध्यस्थता न्यूज एंकर डेविड मुइर करेंगे। यह बहस 90 मिनट तक चलेगी और इस दौरान दो बार ब्रेक होगा। 
विज्ञापन


माइक्रोफोन कर दिए जाएंगे बंद
ट्रंप और कमला हैरिस की बहस के दौरान जब किसी भी नेता के बोलने की बारी आएगी तो उन्हें ही बोलने की इजाजत होगी और दूसरे नेता का माइक्रोफोन बंद कर दिया जाएगा। बहस के दौरान मध्यस्थ को ही सवाल पूछने की इजाजत होगी और बहस से पहले नेताओं के साथ बहस के विषय आदि साझा नहीं किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नेताओं को अपना जवाब देने के लिए दो-दो मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं दो मिनट प्रतिद्वंदी नेता को जवाब देने के लिए दिए जाएंगे। किसी सवाल के जवाब में यह समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। बहस के दौरान दोनों नेताओं को पैन, पेपर और पानी की बोतल दी जाएगी। ब्रेक के दौरान अपनी प्रचार टीम से बात करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 


तैयारी में जुटे दोनों नेता
फिलाडेल्फिया में होने वाली बहस की अहमियत दोनों नेता समझते हैं। यही वजह है कि उन्होंने इसकी तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कमला हैरिस पिछले पांच दिनों से डिबेट की तैयारियों के लिए पिट्सबर्ग के एक होटल में ठहरी हुई हैं। ट्रंप भी प्रतिनिधि सभा के सदस्य मैट गेट्ज के साथ डिबेट की तैयारी कर रहे हैं। साल 2019 के राष्ट्रपति चुनाव में एक बहस के दौरान कमला हैरिस पर भारी पड़ीं तुलसी गबार्ड भी ट्रंप की तैयारियों में मदद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed