{"_id":"5fb11f8cdb2bd93ac11b4f66","slug":"us-president-elect-joe-biden-first-dogs-to-make-white-house-great-again-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: बाइडन के साथ व्हाइट हाउस आएंगे चैम्प और मेजर, जानिए कौन हैं ये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: बाइडन के साथ व्हाइट हाउस आएंगे चैम्प और मेजर, जानिए कौन हैं ये
Sun, 15 Nov 2020 06:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 15 Nov 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Joe Biden
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस की एक पुरानी परंपरा को पुर्नजीवित करने जा रहे है। जो बाइडन जब अपनी पत्नी जिल बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस रहने आएंगे, तब उनके साथ दो नए मेहमान भी रहेंगे। ये मेहमान होंगे उनके पालतू कुत्ते।
विज्ञापन
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने जीत दर्ज कर ली है। बाइडन के पास जर्मन शेफर्ड डॉग- चैम्प और मेजर नाम के पालतू कुत्ते हैं। चार साल तक पालतू कुत्तों से मुक्त रहने वाले व्हाइट हाउस में ये दोनों अमेरिका की उस परंपरा को पुर्नजीवित करने जा रहे हैं, जो पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के साथ शुरू हुई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्ज वाशिंगटन के साथ भी व्हाइट हाउस में एक कुत्ता रहता था। बता दें कि अमेरिका के इतिहास में ज्यादातर राष्ट्रपतियों ने पालतू जानवरों को अपने साथ व्हाइट हाउस में रहा है। करीब 100 साल में डोनाल्ड ट्रंप पहले राष्ट्रपति थे, जिनके पास कोई पालतू जानवर नहीं था।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते, जो बाइडन ने ट्रंप की एक रैली का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर पूछा था, ''मैं व्हाइट हाउस लॉन पर एक कुत्ते को घुमाता हुआ कैसा दिखूंगा? मुझे अच्छा नहीं लग रहा है।" इस पर टिप्पणी आई थी कि चलो व्हाइट हाउस में चैम्पियन (चैम्प) और मेजर कुत्तों को वापस रखो।
विज्ञापन
बाइडन ने पत्नी को गिफ्ट किया था चैंप
जो बाइडन जब 2008 में उप राष्ट्रपति बने थे, तब उन्होंने चुनाव जीतने के बाद अपनी पत्नी जिल को चैम्पियन गिफ्ट में दिया था। मौजूदा राष्ट्रपति चुनावों में इस डॉगी (चैम्पियन) का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह लोगों से वोट करने की अपील करता दिखा था। जबकि मेजर को 2018 में एक एनिमल शेल्टर से अडॉप्ट किया गया था।
फस्ट डॉग यूएसए नाम से पेज बनाया
चैम्प और मेजर के लिए 'फस्ट डॉग यूएसए' के नाम से सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाया गया है। इस पर पर अब तक 55 हजार से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं। इस पेज पर इन दोनों की करीब 10 फोटो पास्ट की गई हैं।
ओबामा के साथ रहते थे बो और सनी
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के करीब 30 राष्ट्रपतियों के साथ व्हाइट हाउस में कुत्ते रह चुके हैं। इसकी शुरुआत जॉर्ज वाशिंगटन से हुई थी, लेकिन पिछले चार साल तक राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कोई डॉगी व्हाइट हाउस में नहीं था। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी उनके पालतू कुत्ते बो और सनी रहते थे।
मेजर व्हाइट हाउस में रहने वाला पहला रेस्क्यू किया हुआ डॉग होगा। जबकि हफिंगटन पोस्ट के अनुसार, अमेरिका के 36वें राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन के पास युकी नाम का पालतू कुत्ता था, जो उनकी बेटी को 1966 में टेक्सास के एक गैस स्टेशन पर मिला था। बराक ओबामा के राष्ट्रपति रहते बाइडेन के उपराष्ट्रपति शासनकाल में चैंप अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट रेजिडेंट में रह चुका है। जबकि मेजर पहली बार व्हाइट हाउस में रहने जा रहा है।