{"_id":"5d53e8538ebc3e6d0a3e0a84","slug":"us-president-donald-trump-tweet-chinese-government-is-moving-troops-to-the-border-with-hong-kong","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपग्रह की तस्वीरों में हांगकांग के पास दिखे चीन के बख्तरबंद वाहन, ट्रंप ने ट्वीट कर चेताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उपग्रह की तस्वीरों में हांगकांग के पास दिखे चीन के बख्तरबंद वाहन, ट्रंप ने ट्वीट कर चेताया
Wed, 14 Aug 2019 04:32 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 14 Aug 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
उपग्रह की तस्वीरों में शेनझेन शहर के एक खेल परिसर में चीन के अर्द्धसैन्य बल पीपुल्स आर्म्ड पुलिस के बख्तरबंद वाहन और अन्य गाड़ियां नजर आई हैं। इससे हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ चीन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ाने का संकेत मिलता है। सोमवार को माक्सर के वर्ल्डव्यू पर संग्रहित तस्वीरों में शेनझेन बे स्पोर्टस सेंटर में फुटबॉल स्टेडियम के इर्द-गिर्द 500 से ज्यादा गाड़ियां लगी हुई थीं। यह जगह बंदरगाह से कुछ दूरी पर है। पिछले दो महीने से हांगकांग में प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन
Our Intelligence has informed us that the Chinese Government is moving troops to the Border with Hong Kong. Everyone should be calm and safe!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 13, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के सरकारी मीडिया का कहना है कि यह पहले से चल रही कवायद का हिस्सा है और हांगकांग में प्रदर्शन से इसका कोई लेना देना नहीं है। हालांकि, बीजिंग में केंद्र सरकार ने प्रदर्शन को आतंकवाद का उभार बताया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि चीन सरकार हांगकांग से लगी अपनी सीमा की ओर सेना को भेज रही है और हर किसी को संयंमित और सुरक्षित रहना चाहिए।
