फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump Signs Executive Order Targeting Social Media Giants Legal Protections for america

ट्रंप के आदेश से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगेगा अंकुश, लोगों ने कहा-यह लोकतंत्र के लिए खतरा

Sun, 07 Jun 2020 11:15 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 07 Jun 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump Signs Executive Order Targeting Social Media Giants Legal Protections for america
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक आदेश फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। दरअसल, ट्रंप के कार्यकारी आदेश जारी करने के बाद उन्हें अमेरिकी आदेश के तहत मिली सुरक्षा सीमित हो सकती है। 

विज्ञापन


इन सबकी शुरुआत ट्रंप के ट्वीट के साथ ट्विटर द्वारा सच्चाई जांचने वाले लिंक लगाने से हुई थी। ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया है। हालांकि, फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म से इस तरह के पोस्ट को नहीं हटाया है। 
विज्ञापन



कहा जा रहा है कि ट्रंप का कार्यकारी आदेश अमेरिकी समाज को अभिव्यक्ति की आजादी देता है, लेकिन वास्तव में यह इसका उल्टा है। अमेरिकी राष्ट्रपति लंबे वक्त से यह दलील दे रहे हैं कि इंटरनेट प्लेटफॉर्म दक्षिणपंथी अनुदारवादी कंटेंट से पक्षपात करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश में 1996 के कम्युनिकेशन डीसेंसी एक्ट की धारा 230 में परिवर्तन का प्रावधान है। यह कानून इंटरनेट को अतिवादी, नुकसानदेह और भड़काउ कंटेंट को मुकदमे के भय के बिना मॉडरेट करने की छूट देता है। इंटरनेट प्लेटफार्मों ने धारा 230 को किसी भी कार्रवाई से पूरी सुरक्षा देने का प्रावधान मान लिया है। 

अदालतों ने भी प्लेटफॉर्मों को आतंकवाद, मानहानि, झूठी जानकारी, बाल यौन शोषण सहित अन्य मामलों को सीधा बढ़ावा देने को एक तरह से स्वीकृति प्रदान कर दी है। नतीजतन धारा 230 इंटरनेट प्लेटफार्मों के लिए सुरक्षा कवच और सब्सिडी के समान है क्योंकि प्लेटफार्म जो नुकसान करते हैं, उसकी उन्हें कीमत नहीं चुकानी पड़ती है।


वहीं, लोगों का कहना है कि लोकतंत्र और स्वास्थ्य को भारी क्षति के बिना हम इंटरनेट प्लेटफॉर्मों के फायदों का आनंद नहीं उठा सकते हैं। लेकिन, नियमन का लक्ष्य अभिव्यक्ति पर पाबंदी नहीं होनी चाहिए। यह अभिव्यक्ति की आजादी को छूट देने वाले अमेरिकी कानून के खिलाफ होगा। यह लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed