फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president donald trump sign order of rename golf of mexico as gulf of america

US: 'मेक्सिको की खाड़ी' अब 'अमेरिका की खाड़ी' के नाम से जानी जाएगी, राष्ट्रपति ट्रंप ने आदेश पर किए हस्ताक्षर

Mon, 10 Feb 2025 12:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 10 Feb 2025 12:18 PM IST
सार

खाड़ी का नाम बदलने का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा था कि खाड़ी का नाम अमेरिका के नाम पर होना चाहिए क्योंकि इस पर अधिकतर नियंत्रण अमेरिका का है।

विज्ञापन
US president donald trump sign order of rename golf of mexico as gulf of america
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। डोनाल्ड ट्रंप इस आदेश पर उस समय हस्ताक्षर किए, जब वे खुद अपने आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन से अमेरिका की खाड़ी के ऊपर उड़ान भर रहे थे। ट्रंप दरअसल न्यू ऑर्लियंस में सुपर बाउल में शामिल होने जा रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने का एलान कर दिया था और अब आधिकारिक तौर पर उस आदेश पर हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन


ट्रंप ने क्यों बदला खाड़ी का नाम?
गौरतलब है कि मेक्सिको की खाड़ी को बीते 400 वर्षों से इसी नाम से जाना जाता था। हालांकि ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी शहर न्यू मेक्सिको की वजह से इसे मेक्सिको की खाड़ी कहा जाता था। खाड़ी का नाम बदलने का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा था कि खाड़ी का नाम अमेरिका के नाम पर होना चाहिए क्योंकि इस पर अधिकतर नियंत्रण अमेरिका का है। मेक्सिको और क्यूबा का भी इसमें हिस्सा है। अमेरिका के लिए ये खाड़ी आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है, जिसमें मछली पालन, बिजली उत्पादन और व्यापार आदि गतिविधइयां प्रमुख हैं। ट्रंप ने कहा था कि मेक्सिको की खाड़ी को अमेरिका की खाड़ी के नाम से जाना जाना चाहिए क्योंकि ये हमारा क्षेत्र है।
विज्ञापन


मेक्सिको के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं ट्रंप
ट्रंप ने भले ही मेक्सिकी की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर लिया हो, लेकिन दुनिया के दूसरे देश इस आदेश से नहीं बंधे हैं। ट्रंप का ये कदम मेक्सिको के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है। ट्रंप, मेक्सिको पर अमेरिका में ड्रग तस्करी और अवैध अप्रवासन को बढ़ावा देने का आरोप लगा चुके हैं। ट्रंप ने बीते दिनों मेक्सिको के साथ ही कनाडा पर भी टैरिफ लगाने का आदेश दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर कुछ दिन की रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed