फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: President Donald Trump's press conference at the White House israel iran war west asia conflict

Donald Trump: 'एक पायलट को बचाने के लिए US ने भेजे 155 विमान', ट्रंप ने दुनिया को बताई रेस्क्यू मिशन की कहानी

Mon, 06 Apr 2026 10:42 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी। Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 06 Apr 2026 10:42 PM IST
सार

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल ट्रंप ने ईरान जंग में युद्धविराम को लेकर पाकिस्तान के मध्यस्थों के साथ वार्ता की जानकारी दी और कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, दूत स्टीव विटकॉफ और जरेड कुशनर इसमें शामिल हैं। उन्होंने ईरान पर एक रात में हमला करने की चेतावनी दी और पायलट को बचाने के लिए चलाए गए अभियान का ब्यौरा साझा किया। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
US: President Donald Trump's press conference at the White House israel iran war west asia conflict
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ईरान के साथ जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के मध्यस्थों के साथ बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जरेड कुशनर पाकिस्तान से बात कर रहे हैं। जेडी वेंस मध्यस्थों के साथ आमने-सामने की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


'एक रात में ही देश पर तबाह किया जा सकता है'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने दावा किया कि पूरे देश (ईरान) को एक रात में तबाह किया जा सकता है और यह शायद कल ही हो जाए। उनकी यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब दोनों पक्षों ने कहा है कि मध्यस्थों के जरिये युद्धविराम वार्ता जारी है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन


ईरान में बचाव अभियान पर क्या कहा?
ईरान में बचाव अभियान पर ट्रंप ने कहा, दूसरे बचाव अभियान में 155 विमान शामिल थे, जिनमें चार बमवर्षक, 64 लड़ाकू विमान, 48 ईंधन भरने वाले टैंकर, 13 बचाव विमान और अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने बचाव अभियान का ब्यौरा दिया
ट्रंप ने बताया कि कैसे साप्ताहांत में ईरान में दुर्घटनाग्रस्त एक एफ-15 ई  लड़ाकू विमान के चालक दल को बचाया गया। उन्होंने कहा, पायलट का पता लगाया गया और उसे हेलिकॉप्टर से निकाला गया। जबकि सैनिक बेहद करीब से गोलीबारी का सामना कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि हथियार सेवा अधिकारी पायलट से अलग दूरी पर उतरे थे। पायलट को पहले ही बचा लिया गया था। उन्होंने कहा, कर्नल बुरी तरह घायल थे और फंसे हुए थे। उन्हें आईआरजीसी और स्थानीय मिलिशिया निशाना बना रहे थे। खून बहते हुए भी उन्होंने चट्टानों पर चढ़ाई की। अपने घावों का खुद उपचार किया और अमेरिकी सैनिकों से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी होर्मुज खोलने की अंतिम चेतावनी, कहा- इस बार नहीं टाली जाएगी डेडलाइन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हम आज यहां आज सैन्य प्रयासों के एक सबसे बड़े, सबसे जटिल और सबसे खौफनाक युद्धकालीन खोज अभियान की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। एक व्यक्ति को ढूंढने के लिए 200 जवानों को भेजना एक ऐसा काम है, जिसे आमतौर पर उतनी बार नहीं किया जाता, जितना आप करना चाहते हैं। हमें बहुत से लोगों, बहुत से महान लोगों का सहयोग मिला। 

उन्होंने कहा, इस अभियान में शामिल होना हमारे लिए सम्मान की बात थी। यह बहुत ऐतिहासिक है। यह एक ऐसा बचाव अभियान है, जो बहुत ऐतिहासिक है। पूरा देश एक ही रात में तबाह हो कता है और वह रात शायद कल रात ही हो सकती है। 

किसी ने लीक कर दी थी जानकारी: डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने कहा, जैसा कि आप शायद जानते हैं, हमने पहले मामले के बारे में एक घंटे तक बात नहीं की। फिर किसी ने कुछ जानकारी लीक कर दी। हम उम्मीद करते हैं कि उसे जल्द ही ढूंढ लेंगे। यह एक बहुत ही कठिन ऑपरेशन बन गया क्योंकि किसी ने लीक कर दिया कि एक (पायलट) हमारे पास है, हमने एक को बचा लिया। लेकिन एक और वहां बाहर है, जिसे हम बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस व्यक्ति ने यह खबर दी है, अगर वह कुछ नहीं बताता है तो उसे जेल जाना पड़ेगा और यह ज्यादा देर तक नहीं चलेगा। 


नेतन्याहू ने ट्रंप से फोन पर बात की
इससे पहले, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा, कल मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फिर बात की। मैंने उस अमेरिकी पायलट के लिए वीरतापूर्ण बचाव अभियान के लिए अपनी अपार सराहना व्यक्त की और राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस मिशन में इस्राइल की ओर से दी गई सहायता के लिए मुझे धन्यवाद दिया। 

उन्होंने आगे कहा, कुल मिलाकर उन्होंने हमारी बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा-आप लोग महान हैं। वे इस्राइल को एक मजबूत, संकल्पित और मजबूत सहयोगी के रूप में देखते हैं, जो अमेरिका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर और साथ मिलकर लड़ता है। हमने ईरान के आतंक के शासन को कुचलना जारी रखा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed