फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran-US Conflict Trump Warns Iran for Rejecting Ceasefire Proposal States It Will Have to Pay a Heavy Price

Iran-US War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी होर्मुज खोलने की अंतिम चेतावनी, कहा- इस बार नहीं टाली जाएगी डेडलाइन

Mon, 06 Apr 2026 09:09 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 06 Apr 2026 09:09 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप ने मंगलवार तक की डेडलाइन तय की गई है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।

विज्ञापन
Iran-US Conflict Trump Warns Iran for Rejecting Ceasefire Proposal States It Will Have to Pay a Heavy Price
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपना रुख और कड़ा कर लिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि वह ईरान से बहुत नाराज हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समय सीमा इस बार अंतिम है। ट्रंप ने ईरान को सर्तों पर सहमत होने के लिए मंगलवार तक का समय है। 

विज्ञापन


ईरान के मौजूदा शासन पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने कहा, अगर वे सही कदम उठाते हैं, तो यह मामला बहुत जल्दी खत्म हो सकता है। उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के मौजूदा नेता पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, इस युद्ध का केवल एक ही मकसद है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। ट्रंप ने सुलेमानी की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह जिंदा होता, तो हालात बहुत अलग होते। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ईरान को पूरी तरह तबाह कर रहा है, हालांकि वह ऐसा करना नहीं चाहते।
विज्ञापन


ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी जनता चाहती है कि उनकी सेना वापस घर लौट आए। उन्होंने अपनी निजी राय देते हुए कहा कि अगर उनके हाथ में होता, तो वह ईरान का तेल अपने कब्जे में ले लेते। इससे खूब पैसा कमाता। मैं ईरान के लोगों का भी ख्याल रखता, जितना ख्याल रखा गया है उससे कहीं बेहतर।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने ठुकराया युद्धविराम प्रस्ताव, कहा- हमले जारी रहने तक नहीं होगी सीधी बातचीत


ईरान ने युद्धविराम प्रस्ताव किया खारिज
यह विवाद तब बढ़ा जब ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया। ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अपना संदेश भेजा है। ईरान का कहना है कि उसे कुछ समय का युद्धविराम नहीं, बल्कि युद्ध का स्थायी अंत चाहिए। ईरान ने अपनी तरफ से 10 शर्तों वाला एक प्रस्ताव रखा है। इसमें पूरे क्षेत्र में लड़ाई बंद करने, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने, ईरान पर लगी पाबंदियां हटाने और युद्ध के बाद पुनर्निर्माण में मदद जैसी मांगें शामिल हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने दी अंतिम चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी कि अगर मंगलवार रात 8 बजे तक समझौता नहीं हुआ, तो वह ईरान के लिए नर्क जैसे हालात पैदा कर देंगे। ट्रंप चाहते हैं कि होर्मुज के रास्ते तेल की सप्लाई फिर से सामान्य हो जाए। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के बारे में ट्रुथ सोशल पोस्ट में गालियों के इस्तेमाल पर हो रही आलोचना का भी जवाब दिया। ट्रंप ने कहा, उन्होंने अपनी बात पर जोर देने के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed