फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump, President Vladimir Putin, Ukraine war, Ukrainian lives, World War II

Russia-Ukraine Ceasefire: पुतिन से बातचीत के बाद बोले ट्रंप- मैंने यूक्रेनी नागरिकों की जान बचाने की अपील की

Fri, 14 Mar 2025 11:40 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 14 Mar 2025 11:40 PM IST
सार

Russia-Ukraine Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी चर्चा बहुत अच्छी और सकारात्मक रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि यूक्रेन में जारी युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है।

विज्ञापन
US President Donald Trump, President Vladimir Putin, Ukraine war, Ukrainian lives, World War II
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी युद्ध को खत्म करने के प्रयास के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी चर्चा बहुत अच्छी और सकारात्मक रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि यूक्रेन में जारी युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है।
विज्ञापन


ट्रंप और पुतिन से बातचीत की दी जानकारी  
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल में लिखा, 'हमारी पुतिन के साथ बहुत अच्छी और उपयोगी बातचीत हुई। यूक्रेन में चल रहे भयानक युद्ध को खत्म करने की बहुत अच्छी संभावना है।' उन्होंने कहा कि उन्होंने पुतिन से यूक्रेनी नागरिकों की जान बचाने की अपील की है। इस दौरान ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर यह युद्ध जारी रहता है, तो यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे भयानक तबाही होगी।' उन्होंने यूक्रेनी लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, 'भगवान सभी को आशीर्वाद दें।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Zelenskyy vs Putin: 'जंग जारी रखना चाहते हैं पुतिन, बस ट्रंप को यह बताने से डर रहे', जेलेंस्की का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध की स्थिति
फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, जिसमें हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। अमेरिका और यूरोपीय देश यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं, जबकि रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसी बीच रूस ने यूक्रेन के कई प्रमुख शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं, जिससे युद्धविराम से पहले हालात और बिगड़ रहे हैं।


युद्ध रोकने के लिए रूस तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर रूस और यूक्रेन की आधिकारिक प्रतिक्रिया आनी बाकी है। हालांकि, रूस पहले भी कह चुका है कि वह अपने सुरक्षा हितों के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा। इससे एक दिन पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन में 30 दिन के संघर्षविराम के अमेरिकी प्रस्ताव से सैद्धांतिक रूप से सहमत हैं। लेकिन उन्होंने जोर दिया कि यह युद्धविराम स्थायी शांति की दिशा में होना चाहिए और इसकी शर्तों पर अभी चर्चा की जरूरत है।

यह भी पढ़ें - Russia-Ukraine Ceasefire: पुतिन को 30 दिन का युद्धविराम मंजूर, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रयासों को भी सराहा

जेलेंस्की ने पुतिन की आलोचना की
जेलेंस्की ने अमेरिका के 30 दिन के युद्ध विराम के प्रस्ताव को लेकर व्लादिमीर पुतिन की प्रतिक्रिया की आलोचना की है। उन्होंने पुतिन के बयान को भ्रामक बताया और मॉस्को पर और अधिक प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हुए दावा किया कि पुतिन वास्तव में युद्धविराम समझौते के प्रस्ताव को दरकिनार करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से यह बात सीधे यह कहने से डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed