{"_id":"6addd0940b03140f9d0ab171","slug":"several-killed-in-kenya-bus-crash-near-site-of-previous-fatal-accident-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्या में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 22 की मौत; तीन हफ्ते पहले इसी राजमार्ग पर गई थी 17 की जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
केन्या में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 22 की मौत; तीन हफ्ते पहले इसी राजमार्ग पर गई थी 17 की जान
Sun, 25 Oct 2026 03:19 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मकुएनी (केन्या)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मकुएनी (केन्या)।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:19 PM IST
सार
केन्या के एक मुख्य राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर में 22 लोगों की मौत हो गई। इसी राजमार्ग पर तीन हफ्ते पहले भी एक भीषण हादसा हुआ था, जिसमें 17 लोगों की जान गई थी। आखिर इस सड़क पर बार-बार हादसे क्यों हो रहे हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
केन्या में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/वीडियो ग्रैब/आरटी
विस्तार
केन्या के एक मुख्य राजमार्ग पर रविवार को एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। हादसा उसी राजमार्ग पर हुई एक अन्य दुर्घटना के तीन हफ्ते बाद हुआ है। उस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई थी। यह राजमार्ग केन्या की राजधानी नैरोबी को तटीय शहर मोम्बासा से जोड़ता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह हुए इस हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बस में सवार यात्री एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव: हूती विद्रोहियों के हमलों की फोटो- वीडियो न लें भारतीय, दूतावास ने क्यों जारी की एडवाइजरी?
विज्ञापन
क्यों हो रहे हैं बार-बार सड़क हादसे?
माकुएनी काउंटी के आयुक्त अब्दुल्लाही खलीफ ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। केन्या में सड़क दुर्घटनाओं के पीछे पहले भी तेज रफ्तार और सड़कों की खराब स्थिति को जिम्मेदार बताया गया है।
केन्या के राष्ट्रीय परिवहन और सुरक्षा प्राधिकरण ने बताया कि राजमार्ग का वह हिस्सा, जहां यह हादसा हुआ, दुर्घटनाओं के लिहाज से एक चिह्नित 'ब्लैक स्पॉट' यानी बेहद दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र है। प्राधिकरण ने कहा कि वहां सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए सिफारिशें भी की गई थीं।