फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin says he agrees in principle with US proposal for 30-day ceasefire in Ukraine, News in Hindi

Russia-Ukraine Ceasefire: पुतिन को 30 दिन का युद्धविराम मंजूर, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रयासों को भी सराहा

Thu, 13 Mar 2025 11:20 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 11:20 PM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन में 30 दिन के संघर्षविराम के अमेरिकी प्रस्ताव से सैद्धांतिक रूप से सहमत हैं। लेकिन उन्होंने जोर दिया कि यह युद्धविराम स्थायी शांति की दिशा में होना चाहिए और इसकी शर्तों पर अभी चर्चा की जरूरत है।

विज्ञापन
Putin says he agrees in principle with US proposal for 30-day ceasefire in Ukraine, News in Hindi
पुतिन को 30 दिन का युद्धविराम मंजूर - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि वह यूक्रेन में 30-दिन के युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव से सैद्धांतिक तौर पर सहमत हैं। लेकिन इसके तौर-तरीके तय करने होंगे, ताकि स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त हो सके। उन्होंने यूक्रेन के साथ समझोते पर इतना ध्यान देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों को सराहा। इसके साथ ही यह जंग रोकने के महा अभियान के लिए भारत, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं का आभार भी जताया। यह साबित करता है कि जंग रोकने में इन देशों की अहम भागीदारी रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Russia: 'यूक्रेनी सेना को अस्थायी राहत देगा US का युद्धविराम प्रस्ताव', पुतिन के विदेश नीति सलाहकार का बयान
विज्ञापन


'30 दिन के युद्ध विराम का हम समर्थन करते हैं'
व्लादिमीर पुतिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, '30 दिन के युद्ध विराम का विचार अपने आप में सही है और हम निश्चित तौर पर इसका समर्थन करते हैं। लेकिन ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा की जरूरत है। उन्होंने युद्धविराम के संभावित उल्लंघनों को नियंत्रित करने के लिए एक तंत्र विकसित करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, हम लड़ाई को रोकने के प्रस्तावों से सहमत हैं लेकिन इस धारणा के साथ आगे बढ़ेंगे कि युद्धविराम से स्थायी शांति आनी चाहिए और संकट के मूल कारणों को दूर किया जाना चाहिए'।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के लिए युद्धविराम क्यों जरूरी?
पुतिन का मानना है कि यूक्रेन मौजूदा युद्धक्षेत्र की स्थिति के कारण संघर्षविराम चाहता है। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेनी सेना, जो रूस के कुर्स्क क्षेत्र में घुसी है, कुछ ही दिनों में पूरी तरह घेर ली जाएगी। उन्होंने कहा, 'इन हालात में यूक्रेन के लिए यह फायदेमंद होगा कि कम से कम 30 दिन के लिए युद्धविराम हो जाए।' हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि जो सैनिक कुर्स्क में फंसे हैं, क्या वे बिना लड़े वापस जा पाएंगे?

यह भी पढ़ें - Russia: युद्ध विराम वार्ता से पहले रूस का बड़ा दावा, कहा- कुर्स्क के सुदझा क्षेत्र पर फिर से किया नियंत्रण

अन्य देशों की भूमिका पर पुतिन का बयान
व्लादिमीर पुतिन ने इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ चर्चा की जरूरत बताई और साथ ही चीन, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये देश युद्ध रोकने और लोगों की जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी धन्यवाद दिया और कहा कि 'वे यूक्रेन संकट को सुलझाने में गहरी रुचि ले रहे हैं।'

नाटो देशों की शांति सेना को किया खारिज
इसके साथ ही रूस ने यह भी साफ कर दिया है कि नाटो देशों की किसी भी शांति सेना को संघर्षविराम की निगरानी के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed