फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelenskyy rips Putin for truce terms: Doesn't want it but scared to tell Trump

Zelenskyy vs Putin: 'जंग जारी रखना चाहते हैं पुतिन, बस ट्रंप को यह बताने से डर रहे', जेलेंस्की का पलटवार

Fri, 14 Mar 2025 09:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 14 Mar 2025 09:27 AM IST
सार

जेलेंस्की ने कहा, 'वास्तव में वह स प्रस्ताव को नामंजूर करने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि पुतिन निश्चित रूप से राष्ट्रपति ट्रंप को यह बताने से डरते हैं कि वह इस युद्ध को जारी रखना चाहते हैं। वह यूक्रेनियों की जान लेते रहना चाहते हैं।'

विज्ञापन
Zelenskyy rips Putin for truce terms: Doesn't want it but scared to tell Trump
व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रम्प, वलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका के 30 दिन के युद्ध विराम के प्रस्ताव को लेकर रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन की प्रतिक्रिया की आलोचना की है। उन्होंने पुतिन के बयान को भ्रामक बताया है। मॉस्को पर और अधिक प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हुए जेलेंस्की ने दावा किया कि पुतिन वास्तव में युद्ध विराम समझौते के प्रस्ताव को दरकिनार करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से यह बात सीधे यह कहने से डरते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुतिन ने क्यों की पीएम मोदी और ट्रंप की तारीफ, यूक्रेन से जंग रोकने पर उनका क्या रुख?
विज्ञापन


हाल ही में व्हाइट हाउस की यात्रा के दौरान ट्रंप के साथ हुई गहमागहमी के बाद चीजें ठीक करने में जुटे जेलेंस्की ने कहा, 'वास्तव में वह स प्रस्ताव को नामंजूर करने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि पुतिन निश्चित रूप से राष्ट्रपति ट्रंप को यह बताने से डरते हैं कि वह इस युद्ध को जारी रखना चाहते हैं। वह यूक्रेनियों की जान लेते रहना चाहते हैं।' दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दा में हुई बैठक के दौरान जेलेंस्की ने अमेरिका के तत्काल अंतरिम 30 दिन के संघर्ष विराम के प्रस्ताव पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुतिन को 30 दिन का युद्धविराम मंजूर, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रयासों को भी सराहा


सऊदी में हुई थी अमेरिका-यूक्रेन की बातचीत
दरअसल, 11 मार्च को यूक्रेन और अमेरिका के बीच सऊदी अरब में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इसमें यूक्रेन ने तत्काल अंतरिम 30-दिवसीय युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। यह प्रस्ताव रूस की स्वीकृति के अधीन है। ट्रंप ने जेद्दा में शांति वार्ता के बाद यूक्रेन के युद्धविराम पर सहमति का स्वागत किया था और उम्मीद जताई थी कि रूस भी इस पर सहमत होगा।

पहली बार संघर्ष विराम पर खुलकर बोले पुतिन
बीते दिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने युद्धविराम पर बातचीत करने की यूक्रेन की इच्छा पर अपनी पहली सार्वजनिक तौर पर खुलकर बात की थी। उन्होंने संघर्ष से दुनिया को हो रहे नुकसान को संबोधित करने और शांति बहाली के लिए किए गए प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा समेत दुनिया के कई नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन में 30 दिन के संघर्ष विराम से जुड़े अमेरिकी प्रस्ताव से सैद्धांतिक रूप में सहमत हैं, लेकिन इसकी शर्तों पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे स्थायी शांति बहाल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed