फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump on Iran if nuclear deal does not make Bombing News Update in hindi

Donald Trump Iran Bombing: 'अगर ईरान अमेरिका से परमाणु समझौता नहीं करेगा तो बमबारी..; राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी

Sun, 30 Mar 2025 09:15 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 30 Mar 2025 09:15 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी आक्रामक नीतियों के कारण लगातार सुर्खियों में हैं। ताजा घटनाक्रम में ट्रंप ने पश्चिम एशियाई देश ईरान को 'अंजाम भुगतने' की चेतावनी दी है। बमबारी की धमकी देते हुए ट्रंप ने परमाणु समझौते का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
US President Donald Trump on Iran if nuclear deal does not make Bombing News Update in hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता तो उस पर बमबारी की जाएगी। अपनी आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण लगातार चर्चा में बने हुए ट्रंप ने ईरान पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन फिलहाल वे इस संबंध में विस्तार से नहीं बता सकते।

विज्ञापन


पहले कार्यकाल में भी अतिरिक्त शुल्क लगाया था
ट्रंप ने कहा, अगर ईरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता तो बमबारी होगी। एक संभावना यह भी है कि अगर वे डील से इनकार करेंगे तो अमेरिका ईरान पर सेंकेडरी टैरिफ यानी अतिरिक्त शुल्क लगा देगा। ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने चार साल पहले भी ऐसा किया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Tonga Tsunami Warning: म्यांमार के बाद अब टोंगा में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता; सुनामी की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने पहले भी दी है सैन्य परिणाम भुगतने की चेतावनी, ईरान बेपरवाह

बता दें कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल (2017-2021) में ईरान की विवादित परमाणु गतिविधियों के कारण सख्त पाबंदियां लगाई थीं। उन्होंने 2015 में हुए ईरान और विश्व शक्तियों के समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था। ईरान पर कथित तौर पर यूरेनियम बढ़ाने का आरोप लगा था। ट्रंप ने ऐसा करने के कारण व्यापक प्रतिबंध लगाने का एलान किया था। ट्रंप पहले भी ईरान को समझौता न करने पर सैन्य परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुके हैं। गौरतलब है कि ईरान अब तक अमेरिकी चेतावनियों को नजरअंदाज  करता रहा है।



ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्र भेजा, ओमान के माध्यम से दिया जवाब
इससे पहले बीते गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची के हवाले से एक बयान आया। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी- इरना के मुताबिक पश्चिम एशिया के एक अन्य देश ओमान के माध्यम से ट्रंप को पत्र का जवाब भेजा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पत्र में ईरान से नए परमाणु समझौते पर सहमति देने की अपील की थी।

परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका और ईरान आमने-सामने
बता दें कि अमेरिका समेत कई पश्चिमी दुनिया के देश ईरान पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह क्षमता से अधिक यूरेनियम संवर्धन कर रहा है। बड़े देशों का आरोप है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने के गुप्त एजेंडे पर काम कर रहा है। यह परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए उचित नहीं है। इन आरोपों पर ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूर्णतः नागरिक ऊर्जा प्रयोजनों के लिए है।


ये भी पढ़ें- Trump-Putin: ट्रंप ने बताया- वो पुतिन से क्यों हैं नाराज; रूसी तेल पर 'अतिरिक्त टैरिफ' लगाने की दी चेतावनी

संबंधित वीडियो--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed