फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump criticised big tariffs of India

ट्रंप ने फिर कहा, भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर 'बड़ा शुल्क' लगाया

Mon, 29 Apr 2019 03:12 PM IST
Shilpa Thakur भाषा, वाशिंगटन 
भाषा, वाशिंगटन  Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 29 Apr 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump criticised big tariffs of India
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उत्पादों पर भारत की ओर से लगाए गए 'बड़े शुल्क' की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिका के कागज के उत्पादों तथा प्रसिद्ध हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर काफी ऊंचा शुल्क लगाया हुआ है। 


loader

उन्होंने कहा कि ऊंचे शुल्कों की वजह से अमेरिका को भारत, चीन और जापान जैसे देशों से अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। 

ट्रंप ने रविवार को विस्कोंसिन राज्य के ग्रीन बे शहर में रिपब्लिकन पार्टी की एक राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सभी देश पिछले कई सालों से अमेरिका को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार भारत को 'शुल्कों का राजा' कहते रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी उत्पादों पर भारत कई वर्षों से काफी ऊंचा शुल्क लगा रहा है। 

अपने समर्थकों की नारेबाजी के बीच ट्रंप ने कहा कि कई सालों से चीन, जापान और भारत जैसे देशों की वजह से अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। "आप किसी भी देश का नाम लें, हमें नुकसान हुआ है, लेकिन आगे हम नुकसान नहीं सहेंगे।"

उन्होंने कहा कि विदेशी कागज के उत्पादों पर अमेरिका से काफी ऊंचा शुल्क वूसला जा रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed