फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump Administration Releases Plan To Offer A COVID 19 Vaccine To All Americans Free Of Charge

अमेरिका: ट्रंप प्रशासन की योजना, सभी नागरिकों को मुफ्त में मिलेगा कोविड-19 का टीका

Thu, 17 Sep 2020 06:05 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 17 Sep 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump Administration Releases Plan To Offer A COVID 19 Vaccine To All Americans Free Of Charge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत वाली खबर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कोविड19 के टीके को लेकर अपनी योजना का खुलासा करने के साथ इस पर काम भी शुरू कर दिया है। इसके तहत देश के सभी नागरिकों को टीका मुफ्त में मिलेगा। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि टीके का वितरण जनवरी माह की शुरुआत में होने की बात इस योजना में कही गई है। अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग और रक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से बुधवार को इस योजना से जुड़े दो दस्तावेजों को जारी किया है। इनमें कोरोनो वायरस महामारी के बीच ट्रंप प्रशासन की वैक्सीन वितरण रणनीति को रेखांकित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एचएचएस सचिव एलेक्स अजार ने कहा कि हम दूसरे राज्यों और स्थानीय स्वास्थ्य साझीदारों के साथ भी काम कर रहे हैं ताकि अमेरिका में हर किसी को कोरोना वैक्सीन मिल सके। अमेरिकी लोगों को पता होना चाहिए कि विज्ञान और डाटा की मदद से वैक्सीन बनाने की प्रकिया शुरू की गई थी। 


बयान जारी होने बाद प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि अभी सीमित मात्रा में ही वैक्सीन उपलब्ध है और पूरा ध्यान स्वास्थ्य कर्मियों, आवश्यक कार्यों में लगे दूसरे कर्मचारियों और वंचितों की सुरक्षा पर है।  

वैक्सीन के वितरण में पेंटागन भी सक्रिय रूप से शामिल होगा। नागरिक स्वास्थ्य कर्मी ही वैक्सीन का टीका लगाएंगे। अजार ने बयान में कहा कि ऑपरेशन वार्प स्पीड के तहत हम महीनों से इस पर काम कर रहे हैं ताकि लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रभावी टीका उपलब्ध कराया जा सके और जो तमाम मानकों पर भी खरा उतरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed