{"_id":"69f43bb7b45ae08e9a07984a","slug":"us-prep-school-teacher-jailed-for-getting-physical-with-minor-student-she-tutored-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: स्कूल अध्यापिका ने नाबालिग छात्र का किया यौन शोषण, अदालत ने सुनाई 15 साल की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: स्कूल अध्यापिका ने नाबालिग छात्र का किया यौन शोषण, अदालत ने सुनाई 15 साल की सजा
Fri, 01 May 2026 11:05 AM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन
Published by: Nitin Gautam
Updated Fri, 01 May 2026 11:05 AM IST
सार
अमेरिका के मिशिगन में एक शिक्षिका पर अपने नाबालिग छात्र का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। अदालत ने शिक्षिका को दोषी ठहराते हुए चार से 15 साल जेल की सजा सुनाई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
judge court हथोड़ा
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक 27 साल की स्कूल टीचर को नाबालिग छात्र का यौन शोषण करने का दोषी पाए जाने के बाद 4 से 15 साल की सजा सुनाई गई है। दोषी अध्यापिका ने खुद नाबालिग छात्र का यौन शोषण करने की बात स्वीकार की थी। महिला टीचर ने स्वीकार किया कि नाबालिग छात्र को उसके घर पर ट्यूशन पढ़ाते समय उसका शोषण किया। मिशिगन के पोंटियाक की निवासी दोषी अध्यापिका जोसेलिन सेनरोमन को 28 अप्रैल को सजा सुनाई गई। सेनरोमन को बीते मार्च में अपराध का दोषी पाया गया था।
जज ने भी अपराध पर जताई हैरानी
महिला अध्यापिका ने साल 2023 में नाबालिग छात्र का यौन शोषण उस समय किया, जब आरोपी अध्यापिका सेनरोमन वॉटरफोर्ड टाउनशिप में ओकसाइड प्रेप एकेडमी में पढ़ा रही थीं। इस अवैध संबंध का खुलासा तब हुआ, जब सेनरोमन ने ही एक सहकर्मी को इसके बारे में बताया। सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सेनरोमन को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर अदालत की कार्यवाही शुरू हुई। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की सुनवाई कर रहीं जज चेरिल मैथ्यूज ने हैरानी जताई कि सेनरोमन ने न केवल छात्र के साथ यौन संबंध बनाए, बल्कि अपने घर पर इस अवैध कृत्य का वीडियो भी बनाया।
जज ने सेनरोमन से सवाल पूछा, 'एक नाबालिग का फायदा उठाना और उसका वीडियो बनाना बहुत ही खतरनाक व्यवहार है। आप एक नाबालिग के साथ उसके घर पर यौन संबंध बना रही थीं। यह बेहद घिनौना है।' इस पर आरोपी शिक्षिका ने अपने किए पर पछतावा जाहिर किया।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षिका मानसिक समस्याओं से जूझ रही
आरोपी शिक्षिका सेनरोमन की वकील ने सुनवाई के दौरान जज को बताया कि आरोपी को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कुछ ऐसी समस्याएं थीं, जिनका इलाज नहीं हुआ था, और इन समस्याओं ने उनके फैसले लेने की क्षमता को प्रभावित किया। ओकलैंड काउंटी की अभियोजक कैरेन मैकडॉनल्ड ने अन्य छात्रों की सुरक्षा करने के लिए उस सहकर्मी की सराहना की, जिसने सेनरोमन की शिकायत की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सेनरोमन का अपने पद-स्थिति का दुरुपयोग करके एक नाबालिग पीड़िता का शोषण करने का आरोप है, जो विश्वास का सबसे बड़ा उल्लंघन है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन