फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Police Arrests woman for Assault on Indian Americans in Texas News in Hindi

VIDEO: टेक्सास में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमला, 'आई हेट यू इंडियंस' कहकर महिला ने थप्पड़ मारे

Fri, 26 Aug 2022 10:14 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 26 Aug 2022 10:14 AM IST
सार

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं के खिलाफ  अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही है।

विज्ञापन
US Police Arrests woman for Assault on Indian Americans in Texas News in Hindi
टेक्सास में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमला - फोटो : Rani Banerjee/Facebook

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर से नस्लीय भेदभाव की घटना सामने आई है। ताजा मामला है टेक्सास शहर का जहां चार  भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के एक समूह के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं को गालियां दे रही है और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही है। आरोपी महिला ने गाली देते हुए 'आई हेट यू इंडियंस, गो बैक' के नारे भी लगाए। आरोपी महिला बहस के दौरान आक्रामक होते हुए कहा कि मैं जहां भी जाऊं मेरी मर्जी, तुम भारतीय यहां क्यों आती हो? भारत की तारीफ क्यों कर रही हो? अगर भारत में जीवन इतना अच्छा था, तो तुम यहां क्यों आई? 'आई हेट यू इंडियंस, गो बैक' और इसके बाद महिला मारपीट करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



बेहतर जिंदगी के लिए अमेरिका आती हैं भारतीय महिलाएं: आरोपी महिला
यह घटना गुरुवार रात टेक्सास के डलास की एक पार्किंग में हुई। महिला, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है, वीडियो में खुद को मैक्सिकन-अमेरिकी बता रही हैं और भारतीय अमेरिकी महिलाओं के एक समूह  के साथ हाथापाई करती नजर आ रही है। आरोपी महिला गुस्से में सभी महिलाओं को  'आई हेट यू इंडियन' तक बोल डाली। आरोपी महिला अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ये सभी भारतीय अमेरिका इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें एक बेहतर जिंदगी चाहिए।


शख्स ने वीडियो पोस्ट कर नाराजगी जताई
इस घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा कि यह घटना मेरी मां और उसकी तीन दोस्तों के डिनर पर जाने के बाद टेक्सास के डलास में हुई जहां एक मेक्सिकन-अमेरिकन महिला इन सभी भारतीय मूल की महिलाओं से उलझ गई और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। मेरी मां को मैक्सिकन-अमेरिकी महिला द्वारा दिए गए तर्कों का विरोध करते हुए और नस्लीय गाली न देने का अनुरोध करते हुए देखा गया है। मैक्सिकन-अमेरिकी महिला आवेश में आकर हाथापाई पर उतर जाती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed