Washington Crash: हादसे का दोषी कौन? ट्रंप ने पायलट की भूमिका पर खड़े किए सवाल; बाइडन-ओबामा पर भी गंभीर आरोप
हादसे के बाद अपनी प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत ट्रंप ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखा। साथ ही ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडन पर पर हवाई सुरक्षा मानकों को कम करने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में विमान-हेलीकॉप्टर के टकराने से हुए हादसे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हेलिकॉप्टर के पायलट की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडन पर पर हवाई सुरक्षा मानकों को कम करने का आरोप लगाया है। वहीं, ट्रंप ने संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के कार्यकारी प्रशासक के रूप में क्रिस रोशेल्यू को नियुक्त करने का एलान किया। इस हादसे ने 1982 में एयर फलोरिडा क्रैश की याद ताजा कर ली। 13 जनवरी 1982 को खराब मौसम के कारण पोटोमैक नदी के पास हुए हादसे में 78 लोगों की मौत हुई थी।
ट्रंप ने बाइडन-ओबामा पर लगाए आरोप
हादसे के बाद अपनी प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत ट्रंप ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखा। इसके बाद उन्होंने दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे देश के इतिहास में एक अंधेरी और कष्टदायी रात थी। एक राष्ट्र के रूप में, हम हर उस अनमोल आत्मा के लिए शोक मनाते हैं जो अचानक हमसे दूर हो गई। इसने बहुत से लोगों को झकझोर दिया है, जिनमें बहुत दुख की बात है कि अन्य देशों के लोग भी शामिल हैं जो विमान में थे। दुख की बात है कि कोई भी जीवित नहीं बचा है। आगे उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कि मैंने सुरक्षा को सबसे पहले रखा। ओबामा, बाइडन ने नीति को आगे रखा। हम ऐसे लोगों को चाहते हैं जो सक्षम हों।
व्हाइट हाउस से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर हुआ हादसा
बता दें कि अमेरिकी एयरलाइंस अमेरिकी ईगल्स का एक विमान बुधवार की रात करीब नौ बजे वॉशिंगटन डीसी में पोटोमैक नदी के ऊपर एक सैन्य हेलीकॉप्टर से हवा में टकरा गया। हादसे के वक्त विमान में 64 लोग सवार थे। हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि विमान और हेलीकॉप्टर की हवा में सीधे टक्कर हुई और तेज धमाके के साथ दोनों नदी में गिर गए। एयरलाइंस का विमान कंसास से वॉशिंगटन आ रहा था। जब विमान लैंड करने वाला था, उसी दौरान विमान अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। सेना का हेलीकॉप्टर उस वक्त परीक्षण उड़ान पर था और उसमें तीन सैनिक सवार थे। हादसा व्हाइट हाउस से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर हुआ। कहा जा रहा है कि हादसे में विमान में सवार सभी 64 लोगों की मौत हो गई है।
अनुभवी था हेलिकॉप्टर चालक दल नाइट विजन गॉगल्स भी पास थे
पेंटागन ने हादसे के बाद बताया कि अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर में सवार तीन सैनिक काफी अनुभवी थे। उनके पास नाइट विजन गॉगल्स थे और वे घटना के समय एक वार्षिक प्रशिक्षण मिशन पर थे। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने वीडियो संदेश में कहा कि जांचकर्ताओं की विशेष टीम पहले से ही जमीन पर थी। वह बहुत जल्द बताएगी कि क्या हेलिकॉप्टर रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास टक्कर के समय अपने निर्धारित हवाई गलियारे में और सही ऊंचाई पर उड़ रहा था।
आइस स्केटिंग विश्व चैंपियन रूसी दंपती भी विमान में सवार
रूसी आइस स्केटिंग कोच और पूर्व विश्व चैंपियन येवगेनिया शिश्कोवा और वादिम नौमोव भी इस विमान में सवार थे। दंपती ने 1994 में युगल फिगर स्केटिंग में विश्व चैंपियनशिप जीती थी। ये दोनों ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं। वे 1998 से अमेरिका में रह रहे थे और उन्होंने युवा आइस स्केटर्स को प्रशिक्षण दिया था। अमेरिका के लिए खेलने वाले उनके बेटे मैक्सिम के भी विमान में होने की आशंका है। हादसे पर अमेरिकी स्केटिंग संघ ने दुख जताया है।
2009 में इससे पहले विमान हादसे में गईं थीं 50 जानें
अमेरिकी वाणिज्यिक एयरलाइन से जुड़ा आखिरी बड़ा हादसा 2009 में न्यूयॉर्क के पास बफेलो में हुआ था। इसमें 45 यात्री, 2 पायलट, 2 फ्लाइट अटेंडेंट व एक अन्य समेत 50 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 15 जनवरी 2009 को ही 150 से अधिक लोगों को ले जा रहा यूएस एयरवेज का एयरबस ए320 विमान न्यूयॉर्क में हडसन नदी पर शानदार लैंडिंग से पहले पक्षियों के झुंड से टकराया था। पायलट की सूझबूझ से कोई जान नहीं गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.