{"_id":"607b5c3d8ebc3ec4487aeced","slug":"us-pentagon-said-the-number-of-us-troops-can-be-increased-before-the-withdrawal-of-forces-from-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: पेंटागन ने कहा, बलों की वापसी से पहले बढ़ाई जा सकती है अमेरिकी सैनिकों की संख्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: पेंटागन ने कहा, बलों की वापसी से पहले बढ़ाई जा सकती है अमेरिकी सैनिकों की संख्या
Sun, 18 Apr 2021 03:37 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 18 Apr 2021 03:37 AM IST
विज्ञापन
पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की पूर्ण वापसी की सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए वहां जवानों की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शुक्रवार को कहा, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि कुछ समय के लिए अफगानिस्तान में अतिरिक्त क्षमता बढ़ाई जाएगी, ताकि (अमेरिका के) राष्ट्रपति द्वारा तय की गई सितंबर तक की समय सीमा तक बलों की सुरक्षित, व्यवस्थित और सुनियोजित वापसी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
किर्बी ने कहा, मैं अभी यह नहीं बता सकता कि यह प्रक्रिया कैसे होगी और इस दौरान कितने बलों को तैनात किया जाएगा। जैसा कि हम इराक से बाहर आए थे, उसी तरह यह मानना तार्किक है कि आपको साजो-सामान संबंधी मदद की आवश्यकता होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अफगानिस्तान से 11 सितंबर तक अमेरिकी बलों को वापस बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन