{"_id":"5fb87d9d1ee6e424186d4760","slug":"us-parties-engaged-in-winning-senate-from-georgia-after-spending-3700-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: जॉर्जिया में सीनेट की दो सीटें जीत कर बहुमत पाने के लिए 3700 करोड़ खर्च कर रहीं पार्टियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: जॉर्जिया में सीनेट की दो सीटें जीत कर बहुमत पाने के लिए 3700 करोड़ खर्च कर रहीं पार्टियां
Sat, 21 Nov 2020 08:34 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 21 Nov 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
व्हाइट हाउस, अमेरिका
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में सीनेट की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में जमकर धनबल का इस्तेमाल हो रहा है। रिपब्लिक व डेमोक्रेट दोनों दल करीब 50 करोड़ डॉलर यानी 3700 करोड़ रुपये महज प्रचार पर खर्च कर सकते हैं। इसके लिए समर्थक 500-500 डॉलर चुनाव कोष में दान कर रहे हैं, तो रईस नेता सैकड़ों करोड़ देकर प्रचार के लिए टीवी टाइम खरीद रहे हैं। यह सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि यहां मिली जीत से ही 100 सदस्यों वाली अमेरिकी सीनेट में बहुमत तय होगा।
विज्ञापन
यहां रिपब्लिकन सीनेटर डेविड परडु व कैली लाफ्लर का मुकाबला डेमोक्रेट प्रत्याशियों जॉन ओसोफ व राफेल वरनोक से है। दो हफ्तों में दोनों दलों ने करीब 940 करोड़ रुपये का चुनाव फंड जमा किया है। वरनोक ने 3 नवंबर के बाद से अब तक करीब 300 करोड़ रुपये जुटाए तो रिपब्लिकन ने राष्ट्रपति चुनाव के अगले 6 दिनों में 250 करोड़। कांग्रेस की सबसे अमीर सदस्यों में शामिल कैली ने अपनी जेब से 170 करोड़ इस चुनाव पर खर्च किए हैं।
विज्ञापन
टीवी विज्ञापन दरों ने तोड़ा रिकॉर्ड
इस चुनाव की टीवी विज्ञापन दर भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। एबीसी से जुड़े अटलांटा चैनल पर बृहस्पतिवार के प्राइम टाइम में चंद सेकंड के विज्ञापन के लिए 80 से 1.70 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़े हैं। 9 हफ्ते टीवी पर विज्ञापन चलाने के लिए ही करीब 1200 करोड़ रुपये के टीवी टाइम की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन