{"_id":"68b8f4e5294a1bf58a037ff4","slug":"us-panama-propose-new-force-of-5-550-to-tackle-gangs-in-haiti-with-power-to-detain-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haiti: हैती में गिरोहों से निपटेगा 5550 सैनिकों वाला नया बल, अमेरिका और पनामा ने UNSC के सामने रखा प्रस्ताव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Haiti: हैती में गिरोहों से निपटेगा 5550 सैनिकों वाला नया बल, अमेरिका और पनामा ने UNSC के सामने रखा प्रस्ताव
Thu, 04 Sep 2025 07:39 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:39 AM IST
सार
Haiti: अमेरिका और पनामा ने संयुक्त राष्ट्र से हैती में 5,550 सदस्यों वाले नए अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती के लिए मंजूरी मांगी है, जिसे गिरोहों से जुड़े लोगों को हिरासत में लेने की शक्ति होगी। हैती में राष्ट्रपति की हत्या के बाद गिरोहों ने राजधानी के 90% हिस्से पर कब्जा कर लिया है और अपराध तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
हैती का राष्ट्रीय ध्वज
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
अमेरिका और पनामा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से आग्रह किया है कि हैती में बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए 5,550 सदस्यों वाले एक नए अंतरराष्ट्रीय बल को मंजूरी दी जाए और इस बल को गिरोहों के सदस्यों को हिरासत में लेने की शक्ति भी दी जाए। दोनों देशों ने यूएनएससी के सामने एक मसौदा रखा है, जिसमें हैती में पहले से तैनात केन्या के अगुवाई वाले बल को बदलने की बात कही गई है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
राजधानी के 90 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर चुके गिरोह
सबसे पहले केन्या के सैनिक जून 2024 में हैती पहुंचे थे। बल में शुरुआत में सैनिकों की संख्या ढाई हजार होनी थी, लेकिन फंड की कमी के कारण इस संख्या को फिहलाल एक हजार से भी कम रखा गया है। हैती में 2021 में राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज की हत्या के बाद से गिरोहों की ताकत काफी बढ़ गई है। ये गिरोह अब राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के नब्बे फीसदी हिस्से पर कब्जा कर चुके हैं और गांवों तक अपना नेटवर्क फैला चुका हैं। इन गिरोहों के सदस्य लूटपाट, अपहरण, यौन हिंसा और दुष्कर्म जैसे अपराधों में शामिल हैं। राष्ट्रपति की हत्या के बाद से हैती में कोई निर्वाचित राष्ट्रपति नहीं है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप से दूर हुए स्वतंत्र वोटर, इस कारण घट रही लोकप्रियता; मिडटर्म में रिपब्लिकन को 15 सीटों का झटका संभव
विज्ञापन
छह पन्नों के मसौदे में क्या कहा गया?
छह पन्नों के मसौदे में हैती का धन्यवाद किया गया है कि उसने इस अंतरराष्ट्रीय बल का नेतृत्व किया, लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की फरवरी में कही गई बात को दोहराया गया है कि यह बल गिरोहों के बढ़ते प्रभाव को रोकने में विफल रहा है, इसलिए इसे और मजबूत करने की जरूरत है। अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत डोरोथी शीया ने 28 अगस्त को कहा था कि अमेरिका एक नए गिरोह दमन बल के लिए संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी चाहता है। यह मसौदा प्रस्ताव कहता है कि यह नया बल हैती सरकार के सहयोग से एक साल तक काम करेगा और उसे गिरोहों के जुड़े लोगों को पकड़ने और हिरासत में लेने की शक्ति होगी।
हैती की पुलिस और सेना के साथ मिलकर काम करेगा नया बल
इस बल में 5,500 वर्दी पहने सैनिक और पचास नागरिक होंगे, जिनका वेतन स्वैच्छिक योगदान से दी जाएगी। हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया हैकि केन्या या कोई अन्य देश सैनिक या पुलिस बल देगा या नहीं। प्रस्ताव में कहा गया है कि यह बल स्वतंत्र रूप से खुफिया आधारित कार्रवाई कर गिरोहों को अलग करने, खत्म करने और उन्हें रोकने का काम करेगा, ताकि नागरिकों के खिलाफ हिंसा, मानवाधिकार हनन और हैती की संस्थाओं को कमजोर होने से रोका जा सके। यह नया बल हवाई अड्डों, बदरगाहों, स्कूलों, अस्पतालों जैसी महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा भी करेगा और हैती की पुलिस व सेना के साथ मिलकर काम करेगा। इसके साथ ही यह यह बल हैती में गैरकानूनी हथियारों की तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने में भी मदद करेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन