{"_id":"5cdbd3fabdec22074a6adfff","slug":"us-orders-non-emergency-embassy-staff-to-leave-baghdad-erbil","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका ने इराक से बुलाए अपने अधिकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका ने इराक से बुलाए अपने अधिकारी
Wed, 15 May 2019 02:42 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 15 May 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Instagram
ईरान से चल रहे तनाव के बीच अमेरिका ने अपने गैर-आपातकालीन अधिकारियों को वापस लौटने का आदेश जारी किया है। अमेरिका ने अपने अधिकारियों से बगदाद और इरबिल तुरंत छोड़ने को कहा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
AFP news agency: US orders non-emergency embassy staff to leave Baghdad, Erbil.
— ANI (@ANI) May 15, 2019
यूएई के तट पर सऊदी के दो तेल टैंकरों पर हुए हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और भी अधिक बढ़ गया है। हालांकि ईरान ने इसमें अपनी भूमिका होने की बात को खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि ये विदेशी ताकत की साजिश है। वहीं अमेरिका ने भी पश्चिमी एशिया में किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी युद्ध की तैयारी वाली न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ईरान से मुकाबला करने के लिए मध्य पूर्व में लगभग एक लाख 20 हजार सैनिकों को भेजने की योजना पर विचार कर रहे हैं।
हालांकि अमेरिका ने अपने युद्धपोत यूएसएस आरलिंगटन और यूएसएस अब्राहम लिंकन को पश्चिमी एशिया क्षेत्र में तैनात किया है। इससे पहले अमेरिका के रक्षा अधिकारी कह चुके हैं कि ईरान अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। ईरान से आक्रमण होने की संभावना के चलते अमेरिका ने पश्चिम एशिया में पैट्रियट मिसाइलें भी तैनात की हैं। अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इराक का दौरा भी किया है।