फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US one billion USD relief package to Ukraine ahead War with russia

US: यूक्रेन को हथियार भेज रहा है अमेरिका, बाइडन ने कहा- चीन-ईरान और उत्तर कोरिया रूस की कर रहे हैं मदद

Thu, 25 Apr 2024 05:31 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 25 Apr 2024 05:31 AM IST
सार

अमेरिकी मदद के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने आज समर्थन पैकेज पर हस्ताक्षर किए। हमें अमेरिका समर्थन दे रहा है, जिसकी हमें आवश्यकता है। मैं राष्ट्रपति बिडेन, कांग्रेस और सभी अमेरिकियों का आभारी हूं।

विज्ञापन
US one billion USD relief package to Ukraine ahead War with russia
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के खिलाफ लड़ रहे यूक्रेन के लिए अमेरिका ने हथियार और गोला-बारूद भेजना शुरू कर दिया है। बाइडन ने आरोप लगाया कि चीन, ईरान और उत्तर कोरिया युद्ध में मास्को की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन के दोस्त उन्हें सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। ईरान ड्रोन भेज रहा है। उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइलें और तोपखाने के गोले दे रहा है। चीन रूस के रक्षा उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है। इससे पहले, अमेरिका ने यूक्रेन के लिए एक बिलियन अमेरिकी डॉलर के नए पैकेज की घोषणा की। पैकेज का उद्देश्य तोपखाने और गोला-बारूद सहित अन्य हथियारों की खेप मदद के तौर कीव को देना था, जिससे वह रूस से अपने देश की रक्षा कर सके। यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा पूरक पर हस्ताक्षर करने के बाद हुई है। 

विज्ञापन


रक्षा विभाग द्वारा यूक्रेन को प्रदान की गई 56वीं किश्त
अमेरिकी रक्षा विभाग ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अनुपूरक पारित होने के बाद आज रक्षा विभाग ने यूक्रेन की महत्वपूर्ण सुरक्षा और रक्षा को ध्यान में रखते हुए नई सुरक्षा सहायता की घोषणा की। यह अगस्त 2021 के बाद से अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा यूक्रेन को प्रदान की गई 56वीं किश्त है। बयान में बताया गया कि प्रेसिडेंशियल ड्रॉडाउन अथॉरिटी (पीडीए) पैकेज का अनुमानित मूल्य एक बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

विज्ञापन

नए पैकेज में शामिल हैं यह हथियार 

  • 155 मिमी तोपखाने राउंड
  • मोर्टार
  • तोपखाने
  • गोला-बारूद
  • RIM-7 वायु रक्षा गोला-बारूद
  • AIM-9M वायु रक्षा गोला-बारूद
  • 50 कैलिबर गोलियां
  • मानव रहित हवाई सिस्टम
  • हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम आदि

सुरक्षा सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध अमेरिका
विज्ञप्ति में कहा गया कि यह पैकेज यूक्रेन को अग्रिम पंक्ति को मजबूत करने, शहरों की सुरक्षा करने और रूस के हमलों का जवाब देने के लिए दी जा रही है। अमेरिकी मदद से यूक्रेनी सैनिकों को रूस से लड़ने में मदद मिलेगी। अमेरिकी नेतृत्व करीब 50 सहयोगियों और साझेदारों के साथ सुरक्षा सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने जताया आभार
अमेरिकी मदद के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने आज समर्थन पैकेज पर हस्ताक्षर किए। हमें अमेरिका समर्थन दे रहा है, जिसकी हमें आवश्यकता है। मैं राष्ट्रपति बाइडन, कांग्रेस और सभी अमेरिकियों का आभारी हूं।

अमेरिका ने एक और सहायता पैकेज दिया
अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन, आज इस्राइल के लिए 95.3 अरब डॉलर का सहायता पैकेज देने तथा ताइवान और हिंद-प्रशांत में अमेरिका एवं उसके सहयोगियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारी मतदान किया। इन पैकेजों में सबसे बड़ा हिस्सा 61 अरब डॉलर की सहायता यूक्रेन को प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 26 अरब डॉलर इस्राइल और दुनिया भर के संघर्ष क्षेत्रों में नागरिकों के लिए मानवीय सहायता एवं तीसरा हिस्सा 8.12 अरब कम्युनिस्ट चीन का मुकाबला करने के लिए रखा गया है। चौथे विधेयक को सदन में पिछले हफ्ते जोड़ा गया था। इसमें चीनी नियंत्रित सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर प्रतिबंध, जब्त की गई रूसी संपत्तियों को यूक्रेन में स्थानांनतरित करने के उपाय और ईरान पर नए प्रतिबंध शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed