{"_id":"5dcba6378ebc3e5b0717e89d","slug":"us-on-isis-donald-trump-says-we-know-where-is-new-leader-of-islamic-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISIS के नए नेता को खत्म करने में भिड़ा अमेरिका, ट्रंप बोले- हम जानते हैं कि वह कहां है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ISIS के नए नेता को खत्म करने में भिड़ा अमेरिका, ट्रंप बोले- हम जानते हैं कि वह कहां है
Wed, 13 Nov 2019 12:14 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका दुर्दांत आतंकी संगठन आईएसआईएस को जड़ से खत्म करने पर भिड़ गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब हमारी नजर इस्लामिक स्टेट के नये नेता पर है और हम जानते हैं कि वह कहां है।
विज्ञापन
ट्रंप ने आईएसआईएस के नए नेता का नाम नहीं बताया लेकिन संभवत वह अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी का जिक्र कर रहे थे। ऐसी खबरें हैं कि अल-कुरैशी ने आतंकवादी संगठन के सरगना के तौर पर अबू बकर अल-बगदादी का स्थान लिया है। बगदादी ने उत्तरी सीरिया में अमेरिकी कमांडो द्वारा पीछा किए जाने के बाद खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को दिए भाषण में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने बगदादी को खत्म किया और फिर दूसरे सरगना को भी मार गिराया। अब हमारी नजर तीसरे पर है। तीसरे सरगना को काफी दिक्कतें होंगी क्योंकि हम जानते हैं कि वह कहां है।
विज्ञापन
बता दें कि अल-कुरैशी के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी नहीं है। आईएस का पदानुक्रम स्पष्ट नहीं है और उसके बाकी के शीर्ष नेताओं के बारे में बहुत कम जानकारियां हैं।
ट्रंप ने जिस दूसरे सरगना का जिक्र किया है वह अबू हसन अल-मुहाजिर हो सकता है जो बगदादी का करीबी सहायक था और 2016 से आतंकी समूह का प्रवक्ता था। बगदादी की मौत के बाद अमेरिका और कुर्दिश सेना के संयुक्त अभियान में वह भी मारा गया था।
बहरहाल, यह दूसरा व्यक्ति फादिल अहमद अल-हयाली भी हो सकता है जिसे समूह में नंबर दो की हैसियत रखने वाला बताया जाता है तथा वह इराक में अमेरिका के हवाई हमले में अगस्त 2015 में मारा गया था।