{"_id":"5f63c56e8ebc3e748217c2f6","slug":"us-officials-keith-krach-reached-taiwan-amidst-threats-from-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की धमकी के बीच ताइवान पहुंचे अमेरिकी अधिकारी कीथ क्रैच, कूटनीतिक रिश्ते बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन की धमकी के बीच ताइवान पहुंचे अमेरिकी अधिकारी कीथ क्रैच, कूटनीतिक रिश्ते बढ़ाने पर जोर
Fri, 18 Sep 2020 01:52 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपेई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपेई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Keith krach
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी तीन दिवसीय उच्च-स्तरीय यात्रा पर गुरुवार को ताइवान पहुंचे। चीन की ओर से इस यात्रा को लेकर जवाबी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी और धमकी मिल चुकी है। इसके बावजूद अमेरिका ने ताइवान से कूटनीतिक रिश्ते बढ़ाने का यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी कीथ क्रैच यहां पहुंचें और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। कीथ दशकों बाद द्वीप का दौरा करने वाले विदेश मंत्रालय के पहले उच्च स्तरीय अधिकारी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले अगस्त में अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजर ताइवान के दौरे पर आए थे। इस बीच, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने गुरुवार को दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि क्रैच की यात्रा चीन के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन करती है और ताइवान की स्वतंत्रता के अलगाववादी ताकतों को प्रभावित करती है और ताइवान स्ट्रेट में चीन-अमेरिका संबंधों और शांति और स्थिरता को कमजोर करती है। इस यात्रा को लेकर बीजिंग ने वाशिंगटन के साथ आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
क्रैच के पहुंचने से पहले क्राफ्ट ने की बैठक
क्रैच के पहुंचने से पहले, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट ने न्यूयॉर्क में ताइवान के शीर्ष अधिकारी के साथ दोपहर का भोजन करते हुए बैठक की। इस बैठक को उन्होंने ‘ऐतिहासिक’ करार दिया है। ट्रंप प्रशासन के स्व-शासन द्वीप ताइवान के साथ संबंधों को मजबूत करने के अभियान में एक और कदम आगे बढ़ाया है, जिसे चीन अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में दावा करता है।