फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US offers to help Egypt unblock Suez Canal

स्वेज नहर: फंसे जहाज को समुद्री लहरों का सहारा, अमेरिका ने की मदद की पेशकश

Sun, 28 Mar 2021 01:04 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, स्वेज (मिस्र)
एजेंसी, स्वेज (मिस्र) Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Mar 2021 01:04 AM IST
सार

  • जहाज की कंपनी ने कहा, शनिवार को समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों के कम होने के बाद एक बार फिर इसे निकालने की कोशिश की जाएगी। 
  • शुक्रवार को नहर का रास्ता खुलवाने के सभी प्रयास नाकाम रहे।

विज्ञापन
US offers to help Egypt unblock Suez Canal
मिस्र की स्वेज नहर में फंसा विशालकाय मालवाहक जहाज - फोटो : Twitter

विस्तार

मिस्र की स्वेज नहर में मंगलवार को फंसा विशालकाय मालवाहक जहाज अब भी 25 भारतीय चालक दल के साथ वहीं फंसा हुआ है। हालांकि सभी भारतीय सुरक्षित हैं लेकिन जहाज की कंपनी ने कहा है कि अब शनिवार को समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों के कम होने के बाद एक बार फिर इसे निकालने की कोशिश की जाएगी। इस बीच, अमेरिका ने भी मदद की पेशकश की है।

विज्ञापन


जापानी कंपनी शोइ किसेन केके का ‘द एवर गिवन’ जहाज स्वेज शहर के पास नहर में फंस गया था, जिससे अभी भी अंतरराष्ट्रीय जहाजों का यातायात सुचारू नहीं हो पाया है। यह जलमार्ग वैश्विक परिवहन के लिए अहम है। इससे पहले शुक्रवार को नहर का रास्ता खुलवाने के सभी प्रयास नाकाम रहे। जहाज के तकनीकी प्रबंधक बर्नहार्ड शुल्त ने कहा, पोत के अंदर से पानी बाहर निकालने तथा और नौकाओं को बुलाकर पोत को हटना की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- स्वेज नहर : अब भी फंसा है विशाल जहाज, 25 भारतीय चालकों का दल चला रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जब समुद्री लहरें (हाई टाइड) कम हो जाएंगी तो उनकी योजना दोबारा कोशिश करने की है। इस बीच, व्हाइट हाउस ने नहर खोलने के लिए मिस्र को मदद की पेशकश की है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, हमारे पास ऐसे उपकरण और क्षमताएं हैं जो अधिकतर देशों के पास नहीं हैं और हम देख रहे हैं कि हम क्या मदद कर सकते हैं और क्या मदद की जा सकती है।


कंटेनर हटाने पर भी विचार
शोइ किसेन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने जहाज का भार कम करने के लिए उसके कंटेनरों को हटाने पर विचार किया है, लेकिन यह बहुत मुश्किल अभियान है। लेकिन यदि जहाज को बाहर निकालने की हर कोशिशें विफल हो जाती है तो वह इस विकल्प पर विचार कर सकती है।

हर घंटे 29 अरब रुपये का नुकसान
दुनिया में व्यापार का सबसे बड़ा आधार जलमार्ग है। तीन दिनों से इस जहाज को निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पीछे से आने वाले जहाजों की लाइन बनती जा रही है। एक अनुमान के अनुसार वैश्विक व्यापार को हर घंटे 29 अरब रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। जहाजों को लंबा रास्ता चुनना पड़ रहा है और उन्हें पांच से छह दिन ज्यादा समय यात्रा में देना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed