फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US New Mexico ex-judge arrested in case saving man suspected of being Venezuelan gang member

US: वेनेजुएला के गिरोह के सदस्य को बचाने का आरोप, न्यू मैक्सिको के पूर्व जज गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 08:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Apr 2025 08:00 AM IST
सार

पूर्व जज ने अपने किराएदारों के वेनेजुएला के गिरोह का सदस्य होने से इनकार किया है और कहा कि जब वे अमेरिका में दाखिल हुए थे तो उन्होंने आव्रजन और सीमा शुल्क एजेंटों की कठोर कार्यवाही से गुजरना पड़ा था। साथ ही उन्होंने अमेरिका में शरण मांगने संबंधी पूरी दस्तावेज भी दिखाए थे।

विज्ञापन
US New Mexico ex-judge arrested in case saving man suspected of being Venezuelan gang member
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका के न्यू मैक्सिको के एक पूर्व न्यायाधीश को वेनेजुएला गिरोह के सदस्य को बचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वेनेजुएला गिरोह का सदस्य जज के मकान में बतौर किराएदार रह रहा था और किराएदार पर अवैध रूप से हथियार रखने का भी आरोप है। पूर्व जज पर आरोप है कि उन्होंने अपने किराएदार को बचाने के लिए सबूतों से छेड़छाड़ की और उसके फोन को नष्ट किया, ताकि उससे जुड़े सबूत पुलिस के हाथ न लग सकें।  
विज्ञापन


पूर्व जज पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का लगा आरोप
संघीय अधिकारियों ने अदालत को बताया कि डोना एना काउंटी के पूर्व मजिस्ट्रेट जज जोस लुइस 'जोएल' कैनो को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। जज ने पूछताछ में बताया कि उनका मानना था कि फोन में मौजूद तस्वीरें या वीडियो उनके किराएदार के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। यही वजह थी कि उन्होंने पांच सप्ताह पहले फोन को हथौड़े से तोड़ दिया और जो बचा था उसे फेंक दिया। कैनो ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था, जब राज्य न्यायिक मानक आयोग ने उन्हें निलंबित करने की मांग की थी। जांचकर्ताओं का कहना है कि पूर्व जज पर वेनेजुएला के गिरोह ट्रेन डी अरागुआ के तीन सदस्यों को लास क्रूसेस में अपनी संपत्ति पर रहने और हथियारों तक पहुंच देने का आरोप है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: एफबीआई निदेशक काश पटेल ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- भारत सरकार को अमेरिका का पूरा समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जज ने अपने किराएदारों के वेनेजुएला के गिरोह का सदस्य होने से इनकार किया है और कहा कि जब वे अमेरिका में दाखिल हुए थे तो उन्होंने आव्रजन और सीमा शुल्क एजेंटों की कठोर कार्यवाही से गुजरना पड़ा था। साथ ही उन्होंने अमेरिका में शरण मांगने संबंधी पूरी दस्तावेज भी दिखाए थे। उन्होंने कहा कि पहली बार उन्हें पता चला कि उनके गिरोह से संबंध हो सकते हैं, उस संघीय एजेंटों ने उनके घर पर छापा मारा और इन लोगों को हिरासत में ले लिया। 

मिल्वौकी के जज को भी गिरफ्तार किया गया है
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब FBI ने मिल्वौकी के एक न्यायाधीश को गिरफ्तार किया है, जिन पर आव्रजन अधिकारियों से बचने में एक व्यक्ति की मदद करने का आरोप है। सर्किट कोर्ट की जज हन्नाह डुगन पर पिछले सप्ताह एक व्यक्ति और उसके वकील को जूरी के दरवाजे से अपने कोर्टरूम से बाहर निकालने का आरोप है, जब उन्हें पता चला कि आव्रजन अधिकारी उसे गिरफ्तार करने के लिए वहां आए हैं। एजेंटों द्वारा उसका पीछा करने के बाद उस व्यक्ति को कोर्टहाउस के बाहर हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें- India-Pakistan Relations: भारत के कदम पड़ोसी को पड़ेंगे भारी, पाकिस्तान को सताने लगी दवाओं की किल्लत की चिंता


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed