{"_id":"680d89a880e15fcfcc0a19bc","slug":"india-s-steps-will-cost-its-neighbour-heavily-pakistan-is-worried-about-shortage-of-medicines-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Pakistan Relations: भारत के कदम पड़ोसी को पड़ेंगे भारी, पाकिस्तान को सताने लगी दवाओं की किल्लत की चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Pakistan Relations: भारत के कदम पड़ोसी को पड़ेंगे भारी, पाकिस्तान को सताने लगी दवाओं की किल्लत की चिंता
Sun, 27 Apr 2025 07:04 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 27 Apr 2025 07:04 AM IST
सार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ उठाए जा रहे सख्त कदमों के बाद पाकिस्तान की स्थिति डमाडोल होती हुई जा रही है। जहां अब भारत की ओर से व्यापार निलंबित करते ही पाकिस्तान को अपने यहां दवाओं की किल्लत की आशंका सताने लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारत की ओर से व्यापार निलंबित करते ही पाकिस्तान को अपने यहां दवाओं की किल्लत की आशंका सताने लगी है। पाकिस्तानी स्वास्थ्य अधिकारियों को लग रहा है कि व्यापार बंद होने से फार्मा क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हो सकता है, क्योंकि दवाओं के लिए 30 से 40% कच्चा माल भारत से ही आता है। इसमें सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) और विभिन्न उन्नत चिकित्सीय उत्पाद शामिल हैं।
जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ने पाबंदियों के फार्मा क्षेत्र पर असर के बारे में कोई औपचारिक अधिसूचना तो जारी नहीं की है, पर आकस्मिक उपाय लागू किए जा रहे ताकि दवाओं की किल्लत न होने पाए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अपनी दवा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हम वैकल्पिक तरीकों पर विचार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- सिंधु नहर विवाद: प्रदर्शन रोकने में पाकिस्तान सरकार नाकाम, देश में बाधित हुई आपूर्ति शृंखला; 15,000 वाहन फंसे
विज्ञापन
अथॉरिटी ने चीन, रूस और कई यूरोपीय देशों के वैकल्पिक स्रोत तलाशने तेज किए हैं, जिसका लक्ष्य एंटी-रेबीज वैक्सीन, एंटी-स्नेक वेनम, कैंसर की दवाओं आदि की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना है। वहीं, उद्योग से जुड़े सूत्रों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तत्काल उपाय को लेकर आगाह किया है। एजेंसी
पाक एयरस्पेस बंद...डीजीसीए की एडवाइजरी
पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयरलाइन कंपनियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें अतिरिक्त भोजन, पानी और दवाओं की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें:- कनाडा में आम चुनाव कल: ट्रंप की धमकियों के बीच रोचक हुआ चुनाव, मार्क कार्नी प्रतिद्वंद्वी पियरे से आगे
मामले में यात्रियों की मांग पर शाकाहारी या मेडिकल डाइट जैसा विशेष भोजन भी देना होगा। जारी एडवाइजरी के अनुसार, एयरस्पेस बंद होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रूट बदल गया है, जिसकी वजह से यात्रा का समय भी बढ़ गया है। रूट बदलने से यात्रा में कितना समय लगेगा, यह भी यात्रियों को यात्रा शुरू होने से पहले बताना होगा।