फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US navy successfully completed trial of aircraft carrier may blunt killer missile threat from China news in Hindi

अमेरिका: नौसेना ने किया नवीनतम एयरक्राफ्ट कैरियर का सफल परीक्षण, चीन की 'किलर' मिसाइल का जवाब

Thu, 12 Aug 2021 07:22 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर, उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर, उजाला, फ्लोरिडा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Aug 2021 07:22 PM IST
सार

अमेरिकी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर जेराल्ड आर फोर्ड ने 20 टन विस्फोटकों को पानी के अंदर डेटोनेट करने का सफल परीक्षण किया है। इसे चीन की किलर मिसाइल से बने खतरे को कम करने में प्रभावी माना जा रहा है। अमेरिकी नौसेना की ओर से एक रिपोर्ट में इसका एलान किया गया है।

विज्ञापन
US navy successfully completed trial of aircraft carrier may blunt killer missile threat from China news in Hindi
ट्रायल के दौरान जेराल्ड आर फोर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर - फोटो : twitter.com/USNINews

विस्तार

अमेरिका के सबसे नए और सबसे आधुनिक न्यूक्लियर कैरियर का तीसरा और अंतिम फुल शिप शॉक ट्रायल रविवार को पूरा हो गया। यह ट्रायल फ्लोरिडा के तट पर चल रहा था। इससे पहले 16 और 18 जुलाई को ट्रायल हुए थे। 

विज्ञापन


नौसेना संस्थान के समाचार पोर्टल यूएसएनआई के अनुसार इस शॉक ट्रायल में जहाज और उसके सिस्टम के परीक्षण के लिए नौसेना ने समुद्र में 40 हजार पाउंड विस्फोटक डेटोनेट किए। इस दौरान कोई असामान्य घटना नहीं हुई।
विज्ञापन


पूरी तरह से कामयाब रहा परीक्षण
जेलाल्ड आर फोर्ड के कमांडिंग अधिकारी कैप्टन पॉल लंजिलोटा ने कहा कि ट्रायल के दौरान सब सामान्य रहा। कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ, कोई बाढ़ की स्थिति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि यह सब हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अमेरिका के इस ट्रायल पर चीन की निगाहें भी जमी रहीं। इसके पीछे का कारण यह है कि चीन की सेना साल 2015 से अपनी डीएफ-21डी और डीएफ-26 मिसाइलों के दम पर ताकत का प्रदर्शन कर रही है।

किलर मिसाइलों का करारा जवाब
उल्लेखनीय है कि चीन की इन मिसाइलों को किलर मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है। इन मिसाइलों की खास बात यह है कि ये एक गतिशील एयरक्राफ्ट कैरियर को पांच हजार किमोमीटर की दूरी से निशाना बना सकती हैं।

ट्रायल के दौरान जितने विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया वह 3.9 मैग्नीट्यूड वाले भूकंप के बराबर थे। हर बार यह विस्फोट कैरियर के और पास किया गया। विस्फोट की वजह से पोत पर पड़ने वाला डाटा भी एकत्र किया गया है।


अमेरिका और रूस को दिया संदेश
र्व चीनी सैन्य प्रशिक्षक सोंग झोंगपिंग का कहना है कि इस रिपोर्ट से अमेरिका ने चीन और रूस को एक संदेश भेजा है कि उसके एयक्राफ्ट सभी खूबियों से लैस हैं और चीन या रूस के हथियारों से उसे चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed