फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Navy said seven military personnel hurt in F-35C warplane "landing mishap" in South China Sea 

अमेरिका: दक्षिण चीन सागर पर उड़ान के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ युद्धक विमान, सात सैन्य कर्मी घायल

Tue, 25 Jan 2022 09:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jan 2022 09:12 AM IST
सार

अमेरिकी नौ सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि विमान की यह नियमित उड़ान थी। लैंडिंग के समय यह दुर्घटना हुई, जिसमें पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया था। 

विज्ञापन
US Navy said seven military personnel hurt in F-35C warplane "landing mishap" in South China Sea 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दक्षिण चीन सागर पर सोमवार को लैंडिंग के समय अमेरिकी युद्धक विमान एन-35सी दुर्घटना का शिकार हो गया था। अमेरिकी नौसेना की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि इस दुर्घटना में सात अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। वहीं विमान से पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया था। नौ सेना ने बताया कि विमान की यह नियमित उड़ान थी।

विज्ञापन


पायलट को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के बाद अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर के माध्यम से उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। वहीं घायलों में तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार सैन्य कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। नौ सेना ने बताया कि विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed