{"_id":"60bbe5af4af66909824daa0c","slug":"us-mps-request-uniform-vaccine-supply-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोन संकट: अमेरिकी सांसदों ने दुनिया में समान टीका आपूर्ति का किया अनुरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोन संकट: अमेरिकी सांसदों ने दुनिया में समान टीका आपूर्ति का किया अनुरोध
Sun, 06 Jun 2021 02:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:29 AM IST
सार
अमेरिका के 40 से ज्यादा सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर उनसे दुनिया में कोविड-19 रोधी टीकों की समान रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया है
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने कोविड-19 रोधी टीकों की ढाई करोड़ खुराकें भारत और अन्य देशों को देने के बाइडन प्रशासन के निर्णय की सराहना की है। वहीं, कई सांसदों ने बाइडन प्रशासन से दुनिया में समान तरीके से टीका आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। बाइडन ने देश में टीके की अतिरिक्त 75 फीसदी खुराकें संयुक्त राष्ट्र के सहयोग वाली ‘कोवैक्स’ पहल को देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
इसके तहत अतिरिक्त 2.5 करोड़ खुराकों में पहली किस्त के तौर पर करीब 1.9 करोड़ खुराकें दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ अफ्रीका के लिए आवंटित की जाएंगी। यह कदम जून अंत तक आठ करोड़ टीके की खुराक दुनिया के देशों के साथ साझा करने की योजना का हिस्सा है।
विज्ञापन
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत, अमेरिकी टीका पाने अहम लाभार्थी होगा क्योंकि भारत को आज घोषित टीका आवंटन की श्रेणी - पड़ोसी एवं सहयोगी देशों को सीधे आपूर्ति और कोवैक्स पहल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
‘सीनेट इंडिया कॉकस’ के सह अध्यक्ष एवं सांसद जॉन कॉर्ने ने कहा, मैं टीकों पर बाइडन प्रशासन की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं, जिन्हें इनकी सर्वाधिक आवश्यकता है। सांसद सिंडी हाइड स्मिथ और शायला जैक्सन ली ने भारत में अतिरिक्त खुराकें साझा करने की मांग की।
40 से ज्यादा सांसदों ने लिखा बाइडन को पत्र
अमेरिका के 40 से ज्यादा सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर उनसे दुनिया में कोविड-19 रोधी टीकों की समान रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया है। इन सांसदों में प्रमिला जयपाल और राजा कृष्णमूर्ति भी शामिल हैं जिनके नेतृत्व में टॉम मलिनोवस्की ने यह अनुरोध किया। इस पत्र पर भारतवंशी सांसद रो खन्ना समेत अन्य सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।