{"_id":"66bead55210dce2455007b07","slug":"us-mps-congratulated-indians-on-independence-day-says-lot-of-potential-for-development-between-india-america-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: '21वीं सदी में भारत-अमेरिका के बीच विकास की काफी संभावनाएं', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अमेरिकी सांसद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: '21वीं सदी में भारत-अमेरिका के बीच विकास की काफी संभावनाएं', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अमेरिकी सांसद
Fri, 16 Aug 2024 07:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 07:07 AM IST
सार
अमेरिकी सीनेटर चक शूमर ने बृहस्पतिवार को कहा, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, भारत! मुझे न्यूयॉर्क में एक जीवंत और अद्भुत भारतीय अमेरिकी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। इस दौरान उन्होंने आह्वान किया कि एक साथ आएं और एक विविध समाज बनाएं जो न्यूयॉर्क के हिस्सों के योग से भी बड़ा हो।
विज्ञापन
अमेरिका-भारत फ्लैग
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस अमेरिका में भी भारतीय लोगों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान अमेरिकी सांसद ने भारत के लोगों और भारतीय अमेरिकियों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी और दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच साझेदारी के बारे में आशा व्यक्त की। इस दौरान अमेरिकी सांसदों ने 21वीं सदी में दोनों देशों के बीच विकास की संभावनाओं पर जोर दिया।
विज्ञापन
अमेरिकी सीनेटर चक शूमर ने बृहस्पतिवार को कहा, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, भारत! मुझे न्यूयॉर्क में एक जीवंत और अद्भुत भारतीय अमेरिकी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। इस दौरान उन्होंने आह्वान किया कि एक साथ आएं और एक विविध समाज बनाएं जो न्यूयॉर्क के हिस्सों के योग से भी बड़ा हो। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच साझेदारी में 21वीं सदी में विकास की काफी संभावनाएं हैं। मैं हमारे दोनों देशों के बीच साझेदारी जारी रखने और हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
कांग्रेसनल इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष, सांसद रो खन्ना ने कहा कि युवा देश भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति की है और एक विश्व शक्ति व प्रमुख अमेरिकी सहयोगी के रूप में उभरा है। खन्ना ने कहा, मैं अपने दादा अमरनाथ विद्यालंकार के बारे में सोच रहा हूं, जो भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा थे और महात्मा गांधी के साथ कई साल जेल में बिताए थे। उन्होंने मुझे लोकतंत्र, बहुलवाद और एक अधिक न्यायपूर्ण दुनिया के लिए खड़े होने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले अमेरिका पहुंचे भारत के नए राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों और दूतावास के कर्मचारियों की मौजूदगी में इंडिया हाउस में तिरंगा फहराया। राजदूत ने अपनी टिप्पणियां हिंदी में दीं। कार्यक्रम में "जयते जयते भारत माता" पर एक विशेष भरतनाट्यम प्रदर्शन शामिल था। दूतावास द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के युवा विजेताओं के लिए एक पुरस्कार समारोह भी आयोजित किया गया। भारत में ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य, जो वर्तमान में कई शहरों के दौरे पर हैं, ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके अलावा, सैन फ्रांसिस्को में भारतीय महावाणिज्य दूत डॉ. के श्रीकर रेड्डी ने ऐतिहासिक गदर मेमोरियल पर और मेयर ब्रूस हैरेल, अटॉर्नी जनरल बॉब फर्ग्यूसन, किंग काउंटी के कार्यकारी डॉव कॉन्स्टेंटाइन, सिटी काउंसिल के अध्यक्ष सारा नेल्सन, सिएटल अंतरिम पुलिस प्रमुख सू रहर की उपस्थिति में सिएटल में फेडरल रिजर्व बिल्डिंग में भी तिरंगा झंडा फहराया गया।