फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US MP supports removing Article 370 from Jammu and Kashmir

अमेरिकी सांसद ने किया अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन, कहा इससे भेदभाव कम होगा, आर्थिक विकास बढ़ेगा

Sat, 21 Dec 2019 11:19 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 21 Dec 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
US MP supports removing Article 370 from Jammu and Kashmir
american senate - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने कहा है कि भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने का फैसला आर्थिक विकास बढ़ाने, भ्रष्टाचार को खत्म करने और धर्म एवं जाति के आधार पर भेदभाव खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के समर्थन में उठाया था।

विज्ञापन


अमेरिकी सांसद जो विल्सन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में गुरुवार को कहा था कि भारतीय संसद ने आर्थिक विकास को बढ़ाने, भ्रष्टाचार को खत्म करने और लिंग, धर्म एवं जाति के आधार पर भेदभाव खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयासों को बढ़ाने के लिए विभिन्न दलों के समर्थन से यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


दक्षिणी कैरोलिना से रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के तौर पर अमेरिका भारत को सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरता देख खुश है। अमेरिकी राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने सांसद विल्सन के इस बयान को लेकर ट्विटर के माध्यम से उनका शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने और उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की पांच अगस्त को घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed