{"_id":"5f45c6086940362e92526163","slug":"us-mp-joe-wilson-says-india-is-witness-to-the-success-of-economic-freedom","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत आर्थिक स्वतंत्रता की सफलता का साक्षी है: अमेरिकी सांसद विल्सन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत आर्थिक स्वतंत्रता की सफलता का साक्षी है: अमेरिकी सांसद विल्सन
Wed, 26 Aug 2020 07:46 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Joe wilson
- फोटो : twitter@joe wilson
अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने भारत की आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकल घरेलू उत्पाद के मामले में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ चुका भारत, आर्थिक स्वतंत्रता की सफलता का साक्षी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सकल घरेलू उत्पाद में तेजी आई थी, लेकिन वुहान के खतरनाक वायरस ने इन आर्थिक उपलब्धियों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण की वैश्विक महामारी पिछले साल चीन के वुहान शहर से शुरू हुई थी। विल्सन ने कहा कि गरीबी में कमी लाते हुए समाजवाद से मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था तक भारत का विकास आर्थिक स्वतंत्रता की सफलता का साक्षी है।
विज्ञापन
अमेरिका के थिंक टैंक ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन’ की फरवरी की समीक्षा के मुताबिक भारत 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।
विल्सन ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पिछले साल ह्यूस्टन में 22 सितंबर को व्यापक रूप से तब रेखांकित हुआ था जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी का 50,000 भारतीय-अमेरिकी दर्शकों के साथ अमेरिका में स्वागत किया था जो अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्वागत कार्यक्रम था।