फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Missing Indian Student of Purdue University confirmed dead family mourns news and updates

US: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की गई जान, यूनिवर्सिटी से हुआ था गायब, अब मौत की पुष्टि

Tue, 30 Jan 2024 10:38 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 30 Jan 2024 10:38 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह 11.30 बजे के करीब यह जानकारी मिली कि पश्चिमी लफायेट के 500 एलिसन रोड पर एक शव बरामद किया गया है। जांच करने पर यह एक कॉलेज जाने वाले छात्र का शव पाया गया। 

विज्ञापन
US Missing Indian Student of Purdue University confirmed dead family mourns news and updates
नील आचार्य। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में बीते दो दिन के अंदर दो भारतीय छात्रों की हत्या की खबर सामने आई है। हाल ही में अटलांटा में एक दुकान में भारतीय छात्र विवेक सैनी की एक नशेड़ी ने हथौड़े से मार-मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद अब शिकागो की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के एक छात्र की भी हत्या का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने यूनिवर्सिटी के कैंपस से रविवार को लापता हुए छात्र नील आचार्य की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह 11.30 बजे के करीब यह जानकारी मिली कि पश्चिमी लफायेट के 500 एलिसन रोड पर एक शव बरामद किया गया है। जांच करने पर यह एक कॉलेज जाने वाले छात्र का शव पाया गया। मृतक की पहचान भारतीय मूल के छात्र नील आचार्य के तौर पर की गई है। नील की मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को नील की मां गौरी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों से अपने बेटे को ढूंढने की अपील की थी। उन्होंने कहा था- "हमारा बेटा नील आचार्य 28 जनवरी से लापता है। वह अमेरिका की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी का छात्र है। उसे आखिरी बार एक उबर कैब के ड्राइवर ने पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में छोड़ा था। हम उसकी जानकारी चाहते हैं। अगर आपको कुछ पता हो तो हमारी मदद करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस पोस्ट के बाद शिकागो में महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि वे पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ जुड़े हैं और मामले पर नील के परिवार से भी बात कर रहे हैं। दूतावास ने हर तरह की मदद की बात भी कही।

पर्ड्यू एक्सपोनेंट नाम की एक मल्टीमीडिया एजेंसी के मुताबिक, पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के प्रमुख क्रिस क्लिफटन ने सोमवार को विभाग और फैकल्टी को एक ईमेल में नील आचार्य की मौत की पुष्टि की। क्लिफ्टन ने कहा कि नील काफी प्रतिभाशाली छात्र था। उसने कंप्यूटर साइंस और डेटा साइंस में डिग्री हासिल की थी और वह जॉन मार्टिंसन ऑनर्स कॉलेज में पढ़ता था।


अमेरिका के लिथोनिया में भी हुई भारतीय युवक की मौत
इससे पहले अमेरिका के लिथोनिया शहर के जॉर्जिया में एक बेघर नशेड़ी ने एक 25 वर्षीय भारतीय छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल, छात्र पिछले कुछ दिनों से उस बेघर नशेड़ी की मदद कर रहा था। हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अटलांटा में हुई इस घटना पर भारत ने शोक जताते हुए इसे डरावना बताया और इसकी निंदा की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed