फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US military plane crashes in Norway four soldiers killed

हादसा: नार्वे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी सेना का विमान, चार सैनिक मारे गए

Sun, 20 Mar 2022 01:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हेलसिंकी।
एजेंसी, हेलसिंकी। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 01:14 AM IST
सार

नार्वे की सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक विमान में चालक दल के कुल चार लोग सवार थे और यह नार्डलैंड काउंटी में एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रहा था।

विज्ञापन
US military plane crashes in Norway four soldiers killed
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : ani

विस्तार

नार्वे में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के युद्ध अभ्यास के दौरान एक विमान दुर्घटना में चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर बताया कि शुक्रवार देर रात हुई इस दुर्घटना में अमेरिका के चार सैनिकों की मौत हो गई। ये अमेरिकी सैनिक नाटो के एक संयुक्त युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहे थे। 
विज्ञापन


नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा, हम मारे गए सैनिकों के परिवारों और साथियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। नार्वे की सेना के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुआ विमान अमेरिकी नौसेना का वी-22बी ऑस्प्रे था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नार्वे की सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक विमान में चालक दल के कुल चार लोग सवार थे और यह नार्डलैंड काउंटी में एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रहा था।

नॉर्वे ने कहा कि यह विमान ‘कोल्ड रिस्पांस’ सैन्य अभियान में भाग ले रहा था। इस अभ्यास के तहत नाटो के सदस्य देशों के सैनिक भीषण ठंड के बीच नॉर्वे की सेना के साथ ‘प्रशिक्षण और संचालन’ कर रहे थे।


नॉर्वे के मुताबिक इस अभ्यास का यूक्रेन युद्ध से कोई संबंध नहीं है और इसकी योजना काफी पहले बना ली गई थी। इससे पहले वाशिंगटन ने विमान के लापता होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed