{"_id":"63b579950c78ae0f3652ba8e","slug":"us-military-dismisses-that-china-blames-american-planes-for-coming-close-to-fighter-jets","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: लड़ाकू विमानों के करीब आने को लेकर चीन ने अमेरिकी विमानों को ठहराया जिम्मेदार, अमेरिका ने किया खारिज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: लड़ाकू विमानों के करीब आने को लेकर चीन ने अमेरिकी विमानों को ठहराया जिम्मेदार, अमेरिका ने किया खारिज
Wed, 04 Jan 2023 06:35 PM IST
Jeet Kumar
एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:35 PM IST
सार
चीन ने कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर जनता को गुमराह किया है और यह यू.एस. आरसी-135 विमान था जिसने अचानक अपनी उड़ान का रुख बदल दिया और चीनी विमानों को भटकाने की कोशिश की।
विज्ञापन
चीनी लड़ाकू विमान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और चीन के बीच किसी न किसी बात पर एक कोल्ड वार छिड़ा हुआ है। चीन ने 21 दिसंबर को आरोप लगाया था कि दक्षिण चीन सागर में अमेरिका के जासूसी विमानों की वजह से चीनी नौसेना के लड़ाकू जेट हादसे के शिकार हो सकते थे। लेकिन ड्रैगन के इस आरोप को अमेरिका ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
पीएलए सदर्न थिएटर कमांड ने एक जनवरी को एक वीडियो जारी किया। इसको लेकर कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर जनता को गुमराह किया है और यह यू.एस. आरसी-135 विमान था जिसने अचानक अपनी उड़ान का रुख बदल दिया और चीनी विमानों को भटकाने की कोशिश की।
विज्ञापन
वहीं यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड अपनी प्रतिक्रिया में, पीएलए के दावों को खारिज कर दिया। साथ ही जोर देकर कहा कि चीनी जे-11 जेट निकट-टक्कर के लिए जिम्मेदार था। साथ ही अपने दावे को मजबूत करने के लिए अमेरिका ने एक वीडियो भी जारी किया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों के उल्लंघन का आरोप
वहीं चीन का कहना है कि इस तरह के एक खतरनाक युद्धाभ्यास ने चीनी सैन्य विमानों की उड़ान सुरक्षा को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। वायु और समुद्री सुरक्षा और प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों पर अमेरिका-चीन समझौता ज्ञापन (एमओयू) का गंभीर उल्लंघन किया।