{"_id":"5ded38938ebc3e1b9472a740","slug":"us-military-bases-on-high-alert-after-firing-outside-its-navy-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट पर अमेरिका के सैन्य ठिकाने, सऊदी के संदिग्ध की तलाश में एफबीआई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हाई अलर्ट पर अमेरिका के सैन्य ठिकाने, सऊदी के संदिग्ध की तलाश में एफबीआई
Mon, 09 Dec 2019 02:30 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अपने नौसेना स्टेशन के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिका ने सभी सैन्य ठिकानों को हाई अलर्ट पर रख दिया है। 'नॉर्थकॉम' के नाम से पहचाने जाने वाले अमेरिका के नॉर्दर्न कमांड ने शनिवार रात को सभी सुरक्षा चेक प्वाइंट पर निगरानी बढ़ाने की एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
यह भी पता चला है कि एफबीआई सऊदी अरब के कुछ सैन्य छात्रों की तलाश में है। पेंसाकोला में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी के बाद से ही ये छात्र गायब हैं। इन्हीं के एक साथी 21 साल के मोहम्मद सईद अल शरमानी नौसेना बेस पर फायरिंग करते हुए तीन लोगों को मार दिया था जबकि 12 लोग घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
जांचकर्ताओं ने इस मामले में 10 छात्रों को हिरासत में लिया था। बाद में इस संख्या को घटाकर छह बताया गया। प्रशासन ने इन छात्रों के नंबर का खुलासा नहीं किया है। मगर इनकी तलाश जारी है। यह नहीं बताया गया है कि ये छात्र खतरा पैदा कर सकते हैं या नहीं।
विज्ञापन
मीडिया खबरों के मुताबिक शरमानी ने अपने साथियों के साथ पिछले हफ्ते पेंसाकोला ने न्यूयॉर्क तक की यात्रा की थी। यहां पर वे कई म्यूजियम में गए थे। इसके अलावा उन्होंने रॉकफेलर सेंटर क्रिसमस कार्यक्रम में भी शामिल होने की योजना बनाई। बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया था। इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ये लोग न्यूयॉर्क क्यों घूमने आए थे।