फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Marco Rubio orders visiting Iranian UN delegation to leave NYC ahead of schedule

यूएस: अमेरिका और ईरान के बीच क्या हुआ? रुबियो ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तुरंत न्यूयॉर्क से जाने को कहा

Thu, 01 Oct 2026 08:35 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 Oct 2026 08:35 AM IST
सार

अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी बनी हुई है और इसी का असर है कि यूएन की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अमेरिकी विदेश मंत्री ने तुरंत न्यूयॉर्क छोड़ने का हुकुम सुना दिया। 

विज्ञापन
US Marco Rubio orders visiting Iranian UN delegation to leave NYC ahead of schedule
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने आए उनके प्रतिनिधिमंडल को तय कार्यक्रम से पहले न्यूयॉर्क छोड़कर वापस ईरान जाने का आदेश दिया है। अमेरिका के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ युद्ध के बावजूद ईरानी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री समेत उनके प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए वीजा दिया था। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में क्यों रुके हुए थे अराघची?
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में संबोधन के एक दिन बाद न्यूयॉर्क से रवाना हो गए थे। वहीं, विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क में रुके हुए थे। बताया गया था कि वह अमेरिका के साथ परोक्ष वार्ता में हिस्सा लेने वाले थे। इन वार्ताओं का मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने, संघर्ष समाप्त करने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत फिर से शुरू करने के मुद्दों पर चर्चा करना था।
विज्ञापन


रुबियो किस बात पर हुए नाराज?
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अराघची की बुधवार तक न्यूयॉर्क में रहने की योजना थी। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, सप्ताहांत में ईरान और कतर के मध्यस्थों के बीच हुई बैठकों में कोई खास प्रगति नहीं हुई, जिसके बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का धैर्य जवाब दे गया। अधिकारियों ने बताया कि रुबियो ने सोमवार को ईरानी पक्ष को साफ कर दिया कि अराघची और उनके प्रतिनिधिमंडल को तुरंत न्यूयॉर्क छोड़कर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक, रुबियो का मानना था कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल का न्यूयॉर्क में रुकना अब ठीक नहीं है। अधिकारी ने बताया कि रुबियो ने यह भी माना कि संयुक्त राष्ट्र में उच्चस्तरीय बैठकें खत्म हो चुकी हैं और ऐसे में ईरानी प्रतिनिधिमंडल को वापस चले जाना चाहिए। इसके बाद अराघची और उनकी टीम मंगलवार तड़के न्यूयॉर्क से रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed