{"_id":"6abdd136b0d1c90823021352","slug":"pakistan-airstrikes-on-afghanistan-several-killed-many-injured-women-and-children-among-casualties-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक: दो घरों पर बरसीं मिसाइलें, नौ की मौत; महिलाएं और बच्चे भी घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक: दो घरों पर बरसीं मिसाइलें, नौ की मौत; महिलाएं और बच्चे भी घायल
Thu, 01 Oct 2026 08:49 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:49 AM IST
सार
अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की खबर है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक दोनों घटनाओं में 9 लोगों की मौत और 9 घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में फिर बढ़ा तनाव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी हवाई हमलों की खबर सामने आई है। अफगान मीडिया के मुताबिक, कुनार प्रांत के शेल्टेन जिले की चोगाम घाटी में तड़के करीब तीन बजे एक नागरिक के घर को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा बताया गया है।
विज्ञापन
हेलमंद में दो घरों को बनाया निशाना
दूसरी ओर, अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के गरमसीर जिले में भी पाकिस्तानी हवाई हमले की जानकारी सामने आई है। रॉयटर्स के अनुसार, यहां दो घरों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
हेलमंद प्रांत के सूचना एवं संस्कृति प्रमुख मौलवी शेर मोहम्मद वहदत ने रॉयटर्स को बताया कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक हमले में चार लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।