फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Man Discovers He Been Paying His Neighbour Electric Bill for fifteen years news in hindi

US: कैलिफोर्निया में शख्स 15 साल से भर रहा था पड़ोसी का बिजली बिल; जांच हुई तो हुआ खुलासा, कंपनी ने मांगी माफी

Mon, 23 Sep 2024 09:07 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 23 Sep 2024 09:07 AM IST
सार

विल्सन ने बिजली बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। उसने अपने उपकरणों की वाट क्षमता को ट्रैक करने के लिए एक उपकरण खरीदकर अपने बढ़ते बिजली बिलों को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाया। इन प्रयासों के बावजूद उसका मीटर बिल लगातार बढ़ रहा था। 
 

विज्ञापन
US Man Discovers He Been Paying His Neighbour Electric Bill for fifteen years news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति को मालूम चला कि वह 15 साल से अपने पड़ोसी का बिजली का बिल चुका रहा है। केन विल्सन एक पैसिफिक गैस और इलेक्ट्रिक (पीजीएंडई) ग्राहक हैं। वह 2006 से वैकविले के एक अपार्टमेंट में अकेला रह रहा है। जब उसका बिजला की बिल जरूरत से ज्यादा आने लगा, तब उसे संदेह हुआ। एक स्थानीय बिजली कंपनी ने इसकी जांच की और एक चौंकाने वाली गलती का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले 15 साल से विल्सन अपने पड़ोसी का बिजली का बिल भर रहे हैं। हालांकि, खुलासा के बाद बिजली कंपनी ने माफी मांगी। 
विज्ञापन


15 साल से चुका रहा पड़ोसी का बिल
इस खुलासे से पहले विल्सन ने बिजली बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। उसने अपने उपकरणों की वाट क्षमता को ट्रैक करने के लिए एक उपकरण खरीदकर अपने बढ़ते बिजली बिलों को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाया। इन प्रयासों के बावजूद उसका मीटर बिल लगातार बढ़ रहा था। 
विज्ञापन


विल्सन ने इस मामले में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मैं बिजली बचाने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि यह महंगी हो रही है। मैं हमेशा बाहर जाकर मीटर की जांच करता हूं, लेकिन मुझे भरोसा नहीं हुआ। मैंने जब अपना ब्रेकर बंद किया, तब भी मेरा मीटर चालू था।" इसके बाद विल्सन ने पैसिफिक गैस और इलेकिट्रिक (पीजीएंडई) से संपर्क किया। पीजीएंडई ने जांच शुरू की और बताया कि विल्सन अंजाने में अपने पड़ोसी का बिल चुका रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पीजीएंडई के प्रवक्ता ने कहा, "हमारी प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ग्राहक के अपार्टमेंट के मीटर नंबर का बिल संभावित रूप से 2009 से दूसरे अपार्टमेंट में भेजा जा रहा था। हम इस गलती के लिए माफी मांगते हैं। हमें इस असुविधा का खेद है।" पीजीएंडई ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को सुधारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed