फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US lawmakers urge Joe Biden to request India, Brazil and UAE for pilots to fly humanitarian aid to Ukraine

Russia Ukraine War: अमेरिकी सांसदों ने बाइडन से यूक्रेन में मदद के लिए भारत, ब्राजील व यूएई से पायलट लेने का आग्रह किया

Thu, 24 Mar 2022 02:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Mar 2022 02:26 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान यूक्रेन को मदद पहुंचाने के लिए मानवीय गलियारे के संबंध में पूर्व में हुआ करार अभी तक भरोसे पर खरा नहीं उतरा है, खास तौर पर देश के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में। पत्र में आगे कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने चेताया है कि यूक्रेन की राजधानी में आने वाले दिनों में खाना और पीने का पानी समाप्त हो सकता है।

विज्ञापन
US lawmakers urge Joe Biden to request India, Brazil and UAE for pilots to fly humanitarian aid to Ukraine
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन से यूक्रेन में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भारत, ब्राजील, मिस्र और यूएई जैसे देशों से संपर्क करने और इन देशों से पायलट मांगने का आग्रह किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि रूस इन्हें गैर-शत्रु देश मानता है। 20 सांसदों के समूह ने बाइडन को पत्र लिखा है कि यक्रेन में जहां भी संभव है जिंदगियां बचाना अमेरिका की नैतिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


पत्र के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान यूक्रेन को मदद पहुंचाने के लिए मानवीय गलियारे के संबंध में पूर्व में हुआ करार अभी तक भरोसे पर खरा नहीं उतरा है, खास तौर पर देश के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में। पत्र में आगे कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने चेताया है कि यूक्रेन की राजधानी में आने वाले दिनों में खाना और पीने का पानी समाप्त हो सकता है। पत्र में इस बात का खतरा जताया गया है कि यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में घुसते ही विमानों को मार गिया जा सकता है, ऐसे में प्रशासन से उन देशों से संपर्क करने और पायलट मांगने का आग्रह किया जाता है, जिन्हें रूस गैर-शत्रु देश मानता है।
विज्ञापन


यूरोप यात्रा में नाटो सम्मेलन के अलावा जी-7 व ईयू नेताओं को संबोधित करेंगे बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन अपने यूरोपीय दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें नाटो के एक आपात सम्मेलन में भाग लेना, यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं को संबोधित करना और जी-7 नेताओं के साथ बैठक करना शामिल है। ब्रसेल्स और पोलैंड की यात्रा पर रवाना होने से पहले बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन यूक्रेन पर रूसी हमले के मद्देनजर यूरोप पहुंचकर संयुक्त मोर्चे का प्रदर्शन करेंगे और स्थिति की समीक्षा करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा, राष्ट्रपति बाइडन नाटो की एक आपात बैठक में शिरकत करेंगे, जिसमें नाटो के 29 अन्य सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे। वह जी-7 नेताओं के साथ बैठक करेंगे। और यूरोपीय परिषद के सत्र के दौरान 27 सदस्यीय ईयू के नेताओं को संबोधित करेंगे। वह यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करने के अगले चरण को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।


सुलिवन ने कहा, बाइडन रूस पर नए प्रतिबंध लगाने और मौजूदा प्रतिबंधों को सख्त करने को लेकर सहयोगी देशों के साथ एकजुटता प्रकट करेंगे। बाइडन ब्रुसेल्स से पोलैंड रवाना होंगे, जहां वह नाटो क्षेत्र की रक्षा में मदद कर रहे अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात करेंगे और वह मानवीय सहायता में शामिल विशेषज्ञों से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed