फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US lawmakers Senator at a farewell event of the outgoing Indian ambassador to the US Taranjit Singh Sandhu

US: 'भारत-अमेरिका के रिश्तों को...', भारतीय राजदूत के विदाई समारोह में पहुंच गए तीन अमेरिकी सांसद, कही ये बात

Thu, 25 Jan 2024 08:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Jan 2024 08:52 AM IST
सार

अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू की विदाई समारोह में सांसद क्लोबुशर ने कहा कि हमें मालूम है कि यहां बहुत चुनौतियां है, लेकिन हमारे देशों के बीच एक ऐसा रिश्ता है जो हमेशा मजबूत रहा है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
US lawmakers Senator at a farewell event of the outgoing Indian ambassador to the US Taranjit Singh Sandhu
तरनजीत सिंह संधु का विदाई समारोह - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू के विदाई समारोह में यूएस सांसद मार्क वॉर्नर, एमी क्लोबुशर और इंडिया हाउस के जॉन ओसोफ शामिल हुए। वहीं, अमेरिका में मौजूद सिख समुदाय ने तरणजीत सिंह संधू को सम्मानित किया।  इस दौरान अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा है कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध गहन हुए हैं, उनका चरित्र परिपक्व हुआ है और दायरा बढ़ा है। संधू 35 साल की सेवा के बाद इस महीने के आखिर में विदेश सेवा से निवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने विदाई समारोह में कहा, भारत-अमेरिकी रिश्ते मानवीय गतिविधियों के सभी सांथ क्षेत्रों को छूते हैं। इनमें प्रौद्योगिकी, व्यापार, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


विदाई समारोह में शामिल हुए यूएस सांसद
सांसद मार्क वॉर्नर ने तकणजीत सिंह संधू के विदाई समारोह के दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती का मूल साझा मूल्यों पर आधारित है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद क्लोबुशर ने कहा, 'हमें मालूम है कि यहां बहुत चुनौतियां है, लेकिन हमारे देशों के बीच एक ऐसा रिश्ता है जो हमेशा मजबूत रहा है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।' सांसद ओसोफ ने कहा, 'मैं आपके सहयोग और कड़ी मेहनत के लिए आपको बहुत ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय रिश्ते को निर्देशित करने में मदद के लिए आपका धन्यवाद।'


 राजनयिक के रूप में तरणजीत सिंह संधू ने 35 साल का शानदार करियर पूरा किया। तीन दशक से अधिक लंबे करियर के दौरान संधू ने चार बार अमेरिका में भारतीय राजनयिक के रूप में सेवाएं दीं। बीते कुछ समय में भारत और अमेरिका से संबंधों को नए मुकाम पर पहुंचाने में इनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed