फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Kentucky shooting casualties Updates suspect died news in hindi

US: केंटुकी में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, तीन घायल; पुलिस के पीछा करने पर संदिग्ध हमलावर ने खुद को गोली मारी

Sun, 07 Jul 2024 12:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 12:10 AM IST
सार

अमेरिका के उत्तरी केंटुकी में एक संदिग्ध हमलावर ने आवास में घुसकर बर्थ-डे पार्टी के दौरान गोलीबारी कर दी। घटना में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। वहीं, पुलिस के पीछा करने पर हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। 

विज्ञापन
US Kentucky shooting casualties Updates suspect died news in hindi
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के उत्तरी केंटुकी में शनिवार सुबह एक संदिग्ध हमलावर ने घर में घुसकर बर्थ-डे पार्टी के दौरान गोलीबारी कर दी। घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत गई। जबकि, तीन गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जब, पुलिस ने संदिग्ध के वाहन का पीछा किया तो उसने खुद को गोली मार ली। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरेंस पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब 2:50 बजे एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि केंटुकी के एक आवास में गोलीबारी की घटना हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां चार लोग मृत मिले। जबकि, तीन अन्य को गंभीर हालत में सिनसिनाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मकान में बर्थ-डे पार्टी चल रही थी। इस दौरान 20 वर्षीय संदिग्ध हमलावर ने घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी में मकान मालिक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


भागते समय हमलावर का वाहन खाई में पलटा
पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध व्यक्ति अपने वाहन से तेजी से भाग निकला। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसका वाहन सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गया, जिसके बाद संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली। जब पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों को पुलिस ने उनके सुरक्षित होने का दिया आश्वासन 
फ्लोरेंस पुलिस ने वहां के नागरिकों को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। संदिग्ध ने गोलीबारी की घटना को अकेले ही अंजाम दिया था। पुलिस का मानना है कि हमलावर पार्टी में मौजूद लोगों को जानता था, लेकिन उसे आमंत्रित नहीं किया गया। इस वजह से उसने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया। हालांकि, घटना के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

बता दें कि फ्लोरेंस एक शहर है जो ओहियो के सिनसिनाटी से लगभग 19 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed